Thursday, January 2, 2020

लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश शुरू, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम


लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम को ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ का असरउप्र के अधिकांश जिलोंमें दिखाईदे रहा है। इसकी वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पूरे देश के मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर पश्चिमी और पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश समेत शहर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक शहर में बारिश-बादलके आसार जताए हैं। इस बीच गुरुवार को मौसम साफ रहने के आसार है। कुछ एक इलाकों में मामूली बूंदाबादी हो सकती है।
मौसमविभाग के अनुसार बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में इसका असर रहेगा और बारिश दर्ज की जाएगी। इससे तापमान में एक बार फिरगिरवाट आएगी। नए साल के पहले दिन धूप खिलने की वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा देखने को मिला था, लेकिन एक बार फिर पार तेजी से गिरेगा, जिससे ठंड बढेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवाररात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार 0.7 डिग्री सेल्सियस था। दिन का पारा भी 3.7 डिग्री बढ़त के साथ पारा 20.1 डिग्री पहुंच गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain starts in many districts including Lucknow, weather will remain like this till Saturday due to western disturbance
Rain starts in many districts including Lucknow, weather will remain like this till Saturday due to western disturbance
Rain starts in many districts including Lucknow, weather will remain like this till Saturday due to western disturbance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35gYTBO
https://ift.tt/2ZNtd60

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: