जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 20 जनवरी को टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। वृष राशि के लोगों को कार्यों में परिवर्तन करना पड़ सकता है। टैरो रीडर शीला एम. बजाज से जानिए सभी 12 राशियों के सप्ताह का पहला दिन सोमवार कैसा रह सकता है...
आज का दिन आपके लिए कई अच्छे मौके लेकर आ रहा है, इसमें आपके लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की संभावनाएं होंगी। किसी मामले में आगे बढ़ने से पहले आपको थोड़े समय हर नजरिए से विचार करना चाहिए। आपके आसपास के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, कार्यस्थल का माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा। कोई नई बिजनेस डील हो सकती है, जो लंबे समय तक आपको लाभ देगी।
करियर- बिजनेस के नए मौके सामने आएंगे। जब निवेश की बात हो तो समझदारी से निर्णय लें।
लव - आप जिस व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, उसकी भावनाओं को व्यक्त करें। एक हेल्दी और लांगटर्म रिश्ता आपके लिए कार्ड्स पर है।
हेल्थ - आपको वायरल बुखार या सर्दी की समस्या हो सकती है।
आज का दिन कुछ परिवर्तनों वाले विचारों के साथ शुरू होगा। कुछ चीजों में आप थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार कर सकते हैं। समय का पूरा लाभ उठाने के बारे में सोचेंगे। आपको इस समय अपनी उन्नति के बारे में विचार करना चाहिए। आपके जीवन साथी का व्यवहार आपको उत्साहित करेगा। हेल्थ को लेकर कुछ इश्यू हो सकते हैं, जिन्हें आपको समय रहते सुलझा लेना चाहिए।
करियर- आप करियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। इससे अपनी आय बनाने के लिए अपने हितों को आगे बढ़ाने का एक अच्छा समय है।
लव - आपका साथी आपके आसपास रहना पसंद करता है। उनके साथ खुलें, वे आपको वह प्यार देंगे, जिसके आप हकदार हैं।
हेल्थ - आपको कुछ इंफेक्शन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा हैरान और निराश करने वाला हो सकता है। कुछ कामों में आपको अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में संदेह रह सकता है। कुछ लोगों का व्यवहार भी आपके प्रति थोड़ा रुखा रह सकता है। इस समय आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना हो। किसी करीबी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। आपको कुछ मामलों में अपने ईगो को अलग रखना पड़ सकता है।
करियर - काम पर चीजें सुचारू रूप से नहीं चल रही हैं। सकारात्मक रहें, चीजें धीरे-धीरे घटेंगी।
लव - अपने प्रेमी के साथ गलतफहमी हो सकती है। रिश्तों में अपने अहंकार को एक तरफ रखें।
हेल्थ - तनाव के कारण आपको अनिद्रा या सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा दुविधापूर्ण परिस्थितियों वाला हो सकता है। कुछ फैसलों को लेने में आपको थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में आप अनिर्णय की स्थिति में रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।
करियर- आप अपने करियर को लेकर उलझन में हैं। अपने मार्गदर्शक से सलाह लें और सही विकल्प बनाने में मदद करें।
लव - किसी नए व्यक्ति के साथ डेट और लंबे रिश्ते की योजना बन सकती है।
हेल्थ - मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव आपके दिन को प्रभावित कर सकता है।
आज आपके सामने कई तरह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मामलों में आपको कुछ लोगों से अच्छे ऑफर मिलेंगे लेकिन इनको स्वीकार करने में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, किसी भी प्रस्ताव पर जवाब देने से पहले ठीक तरह से विचार करने के लिए पर्याप्त समय लें। इससे आपको भविष्य की समस्याओं से निजात मिल सकती है। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय गुजार सकते हैं।
करियर- आपको नौकरी के प्रस्ताव मिलने शुरू हो जाएंगे। जल्दबाजी ना करें।
लव - आज आपको अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
हेल्थ - आपके सोने या बैठने के तरीकों से कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है।
आज आप अपने निजी और व्यवसायिक दोनों तरह के संबंधों को बेहतर बनाने पर काम करने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ चीजों के कारण अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने दोस्तों, सहयोगियों और प्रियजनों से अपने रिश्तों को बेहतर करने पर विचार करना होगा। संभव है कि आज कोई यात्रा हो या यात्रा की योजना बनें।
करियर- आपकी टीम के साथी बहुत सहयोगी हैं। आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।
लव- अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने साथी के साथ यात्रा करना अच्छा रहेगा।
हेल्थ - अगर आप स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो आज आपको पैरों में चोट लग सकती है।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रह सकता है। कुछ अच्छी खबरों के साथ आपको कुछ परेशान करने वाली सूचनाएं भी मिल सकती हैं। आपको इनमें संतुलन बनाना होगा और खुद को दोनों ही परिस्थितियों में संयमित रहने के लिए तैयार करना होगा। हो सकता है, कुछ चीजों में आप थोड़े परेशान रहें लेकिन अंत में उसी से कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है, जो आपको प्रसन्न कर देगी।
करियर- आप काम से हताश नजर आएंगे। सकारात्मक रहें, चीजें आपके पक्ष में होंगी।
लव - आपके साथी का एक सरप्राइज आपको खुश कर सकता है। आप अपने साथी को कुछ ऐसा उपहार दे सकते हैं जो उन्हें खुश करे।
हेल्थ - आपको तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।
आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। लोग आपकी बात गौर से सुनेंगे, समझेंगे और उन पर अमल भी करेंगे। आज आपके पास सलाह-मशविरे के लिए भी कई लोग आ सकते हैं। आज अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के सीधे-सीधे रखें। ये आपको काफी अच्छा रिवार्ड दिला सकती है। अपने साथी या मित्रों से बातचीत के समय अपने तथ्यों को पूरी स्पष्टता के साथ रखें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
करियर - आपके आइडियाज दफ्तर में सराहे जाएंगे। किसी काम के लिए आपको पुरस्कार भी मिल सकता है।
लव - अपने साथी के साथ संवाद स्पष्ट रखें, आप झगड़े से बच सकते हैं।
हेल्थ - मुंहासे और मुंह के छाले आपको परेशान कर सकते हैं।
आज का दिन आपको मनचाहे लाभ दिलाने वाला है। आप अपनी योजना पर बहुत अच्छी तरह से काम करेंगे, इसके परिणाम स्वरूप आपको कुछ बड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको एक से अधिक जगह से आय प्राप्त हो सकती है। कुछ नया बिजनेस शुरू करने का विचार बन सकता है। आप लोगों के बीच आज आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। कुछ लोग आपको लेकर अपनी मन की बात शेयर कर सकते हैं।
करियर - नया निवेश करने के लिए अच्छा समय है। आप कहां निवेश करना चाहते हैं, इसके बारे में एक समझदारी से निर्णय लें।
लव - आपका साथी आपको आकर्षक लगता है। वे आपके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है।
हेल्थ - पाचन और पेट संबंधी मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपको अपने काम में कुछ अतिरिक्त प्रयासों से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा, जिसे आप बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। आज आपको अनचाहे मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। ये आपको तनाव दे सकते हैं। किसी करीबी मित्र से आपकी कुछ खास चर्चा हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।
करियर - आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा समय है।
लव - एक दोस्त आपके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें।
हेल्थ - काम का दबाव आपकी सेहत पर असर दिखा सकता है।
आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों या नई जिम्मेदारियों वाला हो सकता है। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे, साथ ही नए काम करने के लिए बात करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। अपने मन की बात परिजनों और मित्रों को बता सकते हैं, समय आपके पक्ष का रहेगा।
करियर - आपके बॉस आपको काम में नई जिम्मेदारियां लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। नए कौशल सीखने के लिए तैयार रहें।
लव - अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का अच्छा समय, वे आपके प्यार को स्वीकार करेंगे।
हेल्थ - त्वचा से संबंधित मुद्दे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।
आज आपको कुछ मामलों में बचकर रहना पड़ सकता है। किसी ना किसी मामले में आपको नुकसान होने के योग बन रहे हैं। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए कुछ फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी चीजें खाने से बचें।
करियर - शेयरों में निवेश न करें, आप पैसा खो सकते हैं। ऋण लेने के लिए समय अच्छा नहीं है।
लव - आपका साथी आपको सही विकल्प बनाने में मदद करता है, अपनी भावनाओं के बारे में मुखर रहें।
हेल्थ - खान-पान की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ziqfS
SHARE THIS
0 comments: