
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनधानी लखनऊ के घंटाघर इलाके में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (नागरिकता) के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब वहां धारा 144 लगा दी गई है। महिलाओं का आरोप है कि कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने खाने-पीने का सामान और कंबल जब्त कर लिया है। वहां भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने इलाके में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है। हालांकि उन्होंने धारा 144 लगाने की वजह डिफेंस एक्सपो बताया है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने यहां प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के खाने-पीने की चीजें और कंबल ले लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाने की कोशिश कर रही है।
धरना समाप्त करने को लेकर सावधानी बरत रही पुलिस
विरोध-प्रदर्शन में हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल थी, जिनके साथ उनके छोटे बच्चे भी थे। पुलिस की कोशिश है कि महिलाओं के साथ बिना किसी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या धक्का-मुक्की और उन्हें जेल भेजे बिना इस प्रदर्शन को खत्म कर दिया जाए क्योंकि महिलाओं के साथ अगर कुछ बुरा होता है तो पुलिस पर सवाल खड़े हो सकते हैं और इसका असर देश भर में असर पड़ सकता है।
यह है मामला
दरअसल शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे लगभग 12 महिलाएं घंटाघर के नीचे आकर बैठ गईं। वह केंद्र सरकार से सीएए और एनआरसी वापस लाने की मांग कर रही हैं। दरअसल यह इलाका हेरिटेज जोन में आता है। पिछली सरकार में इसे काफी डेकोरेट कराया गया था। जिसके चलते यहां शाम को काफी लोग घूम-टहलने आते हैं। उस शाम जो महिलाएं यहां घूमने आईं वे भी प्रदर्शन में शामिल हो गईं। शनिवार को वहां करीब 500 महिलाएं विरोध करने पहुंच गई।इनमें से बहुत सारी महिलाएं पुराने लखनऊ की थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sCQQSq
0 comments: