जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 12 जनवरी को कुछ लोग के लिए अचानक परिवर्तन के योग बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। टैरो रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 12 जनवरी का दिन...
आज का दिन परिस्थितियों में अचानक परिवर्तन का है। कुछ खास मसलों पर फैसला लेने के लिए दिन पूरी तरह से आपके अनुकूल है। आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, किंतु यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं, जिनके साथ नए रिश्तों का आरंभ होगा।
करियर - आज आपके करियर के लिए कोई सकारात्मक सूचना मिलने के योग हैं। किसी भी प्रस्ताव को बिना गंभीरता से विचार किए ना टालें।
लव - परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए समय अनुकूल नहीं है।
हेल्थ - सेहत में सुधार होगा। पुराने रोगों से भी आपको जल्दी ही निजात मिल सकती है।
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपने मन में विचारों की अधिकता हो सकती है, जो आपको अनिर्णय की स्थिति में ले जा सकती है।। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
करियर - जिन लोगों को जॉब की तलाश है, उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
लव - रिश्तों में आपके कम बोलने की आदत साथी को परेशान कर सकती है। अपनी बातें खुलकर उनके सामने रखें।
हेल्थ - आज आप स्वस्थ्य रहेंगे लेकिन मन में दबी कुछ बातें आपको कमजोर कर सकती हैं। इन्हें किसी भरोसेमंद इंसान के सामने व्यक्त करें।
आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ अच्छे लोगों से आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन भी मिल सकता है, जो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से मित्रों और सहकर्मियों को काफी लाभ होगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
करियर - कार्यक्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ सकते हैं, जिनके लिए आपको सहयोग भी मिलेगा।
लव - परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हर निर्णय में अपने साथी को सहभागी बनाने से आपके रिश्तों में गहराई बढ़ेगी।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं।
आज का दिन आपके लिए अपनी पर्सनल और फैमिली लाइफ पर फोकस करने का है। संभव है कि काम और पारिवारिक जीवन के बीच आपको तालमेल बैठाने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। आज दिन काफी कुछ आपकी सोच के विपरित रह सकता है। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई फैसला लेना चाहते हैं तो उसे आज टाल दें।
करियर - आज करियर य जॉब को लेकर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने आप को भाग्यशाली मान सकते हैं।
लव - जीवनसाथी से किसी मामले में तनाव हो सकता है।
हेल्थ - अपने खान-पान का ध्यान रखें। यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।
आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक और उम्मीदों से भरा रह सकता है। आज आप खुद को काम के तनाव और दबाव से मुक्त सा महसूस करेंगे। दिनचर्या ठीक रहेगी और आप वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे।
करियर - कार्य या व्यवसाय से संबंधित यात्रा अच्छी तरह से समाप्त हो जाएगी। आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।
लव - अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं। किसी की अनदेखी हो सकती है, जो आपका मूड खराब कर सकती है।
हेल्थ - आज अपना समय कुछ खेल या फिजिकल एक्टिविटी में बिताएं। आपके स्वास्थ्य के लिए ये आवश्यक है।
आज आप खुद को ठगा सा या अपराधी सा महसूस कर सकते हैं। कोई गलती या चूक आपको निराश कर सकती है। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। यदि उचित उपयोग किया जाए तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा आकर्षक साबित होगी। दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं।
करियर - आज जॉब और बिजनेस में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने का समय है। कोई गलती आपको भारी पड़ सकती है।
लव - प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। साथी के साथ समय गुजरेगा। उनके साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बन सकती है।
हेल्थ - आज का दिन आपके लिए नींद की कमी वाला हो सकता है। आज आलस का अनुभव कर सकते हैं।
आज निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
करियर - किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल जाएंगे। काम को पूरे फोकस के साथ करें।
लव - जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है।
हेल्थ - आपको अपने इम्यून सिस्टम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसी चीजें अपने खाने में बढ़ाएं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सके।
आज का दिन सामाजिक मेल-जोल में बीत सकता है। नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज आप में ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगाएंगे, तो लाभ होगा। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। जीवन में स्थिरता के लिए अपने विचारों में स्थिरता लाने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें जितनी शरीर की क्षमता हो।
करियर - आज जॉब और बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। आज किसी नए काम के लिए नींव रखने के लिए अच्छा दिन है।
लव - अगर आप विवाह के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। प्रेम में सफलता मिल सकती है।
हेल्थ - सेहत को लेकर आपकी कुछ चिंताएं आज कम हो सकती हैं। अपने फिटनेस शेड्यूल को पूरी तरह फॉलो करें।
आज का दिन आपके लिए काम को लेकर बहुत गंभीरता रखने का है। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
करियर - सफलता के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। अपनी रचनात्मक ऊर्जा ओ उचित दिशा दें।
लव - जो लोग फैमेली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा है। रिश्तों पर ध्यान दें।
हेल्थ - आपको सेहत को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इलाज पर ध्यान दें।
आज आपको अपनी कल्पना शक्ति और आइडिएशन पर ध्यान देना चाहिए। ये आपके लिए करियर और निजी जीवन में नई संभावनाएं दे सकता है। आज का दिन आपके लिए करियर में संतुष्टि और सुकून के भाव देने वाला हो सकता है। यात्रा के योग की ओर कार्ड्स संकेत कर रहे हैं। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद चुनौतीपूर्ण संभावना होगी।
करियर - अपनी मेहनत के बल पर आप कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, जो दूसरों के लिए कल्पना मात्र हो सकती है।
लव - सप्ताहांत की यात्रा की योजना बनाएं और अपने परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी।
हेल्थ - शरीर में थकान और स्ट्रेस दोनों बहुत अधिक मात्रा में रहेगा। आपको पर्याप्त नींद की आवश्यकता है।
आज आपको एक साथ दो तरह के काम करना पड़ सकते हैं। ये आपको थोड़ा दबाव और तनाव की स्थिति में ला सकता है। लेकिन, इससे आपको कई चीजें सीखने को मिलेंगी। आपके लिए अपनी इमेज सुधारने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ मामलों में दिन आपके लिए फेवर का है। सिंगल या अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है।
करियर - आपके लिए दो स्तरों पर तनाव हो सकता है। एक अपने काम में आगे बढ़ने का और दूसरा कुछ बिगड़ी हुई बातों को संभालने का।
लव - प्रेमी के साथ दिलचस्प बातचीत आज आपको एक नई दिशा में ले जा सकती है। जीवनसाथी के अच्छा समय गुजरेगा।
हेल्थ - शरीर में कमजोरी महसूस कर सकते हैं। कुछ पौष्टिक आहार और एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में जोड़ें।
आज आपके लिए अपनी निजी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें।
करियर - अब आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए यदि संभव हो तो थोड़ा आराम करें।
लव - आपको किसी खास व्यक्ति के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा। ।
हेल्थ - योग की आपको जरूरत है। इसके लिए आपको समय निकालना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QHelmG
SHARE THIS
0 comments: