Saturday, January 11, 2020

रविवार का भाग्यांक है 8, समय का साथ मिल सकता है और नए मित्र बन सकते हैं

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 12 जनवरी का मूलांक मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है। दिन अंक 1, 4, मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 8 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 3 के साथ मित्र युति है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा 12 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
आपके लिए समय मेहरबान रह सकता है। संतान के करियर से संबंधित विशेष गतिविधि या समाचार मिल सकते हैं। सांस की समस्या रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 2
जीवनसाथी का मित्रवत व्यवहार सुख दे सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। घर से बाहर समय अधिक बीत सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 3
इच्छित काम पूरा होने से प्रसन्नता मिल सकती है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। शारीरिक श्रम की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 4
भ्रम के शिकार होकर गलत निर्णय न करें। गलत व्यक्ति की संगत से बचें। बड़े भाई या बड़े बेटे के साथ संबंध पर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 5
व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। मानसिक उथलपुथल के शिकार हो सकते हैं। जांघों में खिंचाव दुखी कर सकता है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 6
पुराना निवेश बदलने के लिए अभी रुक जाएं। निकट परिचय में किसी को भी धन न दें। मन खिन्न रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 7
अकेले रहने से बचें, किसी इष्ट मित्र के साथ अधिक समय बिताएं। सिर में दर्द रह सकता है।
क्या करें- अपने इष्ट देव को घर में हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 8
जॉब बदलने के लिए सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। ट्रांसफर हो गया है तो नई जगह जॉइनिंग के लिए अभी रुक जाएं। विवाद से बचें।
क्या करें- अपनी कुलदेवी के पारिवारिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 9
चुनावी लड़ाई में मामला पक्ष का रह सकता है। किसी के भी साथ मनभेद को लोगों के बीच प्रकट न करें। भागादौड़ी अधिक रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 january, Sunday rashifal, ravivar ka rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal, daily horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36JrwsB

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: