Saturday, January 11, 2020

21 घंटे के भीतर दुष्कर्म के बाद हत्या की दो वारदातें; 6 साल की मासूम बनी शिकार, दरिंदो ने 15 साल की नाबालिग का दुपट्‌टे से गला घोंटा

प्रयागराज.जिले में पिछले 20 घंटों के दौरान दुष्कर्म की दो वारदातें सामने आयी हैं। पहले मामले में एक छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी जबकिदूसरे मामले में शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिक बच्ची वापस नहीं लौट पायी। दरिंदो ने दुपट्‌टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आशंका है कि कातिलों ने दुपट्टे से किशोरी का गला घोटने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त हालत में पाए गए हैं। वह शाम को करीब चार बजे घर से शौच करने की बात कहकर निकली थी।

ये भी पढ़े

मूलत: जिले के मांडा इलाके का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले कई सालों से औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत एक गांव में परिवार सहित रहता है। वह प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बेटी 16 साल की हो गई थी। आठवीं कक्षा तक पढऩे के बाद उसने पिछले साल पढ़ाई छोड़ दी थी। तब से वह घर पर ही रहकर मां के काम धंधे में हाथ बंटाती थी।

घरवालों ने बताया कि शुक्रवार को वह शाम चार बजे के करीब घर से शौच के लिए निकली थी। एक से डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े पांच बजे घरवालों को सूचना मिली कि घर से करीब आधा किमी. दूर स्थित मुंगारी टोल प्लाजा के पास स्थित नाले पर टावर के समीप उसकी लाश पड़ी है। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सीओ करछना सच्चिदानंद ने बताया कि लाश के पास किशोरी का मोबाइल जरूर मिला है।लेकिन उसके रिसीव्ड, डायल और मिस्ड काल का सारा डिटेल डिलीट कर दिया गया है। कांटेक्ट लिस्ट भी खाली कर दी गई है। उसके गले में निशान मिले हैं। दुपट्टा कसा हुआ मिला है। रेप हुआ है कि नहीं ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घरवालों ने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

गुरुवार को भी छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या

प्रयागराज में गुरुवार को 6 साल की बच्ची से कथित तौर परसामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत पर मिला। दरिंदो ने बच्ची को उस वक्त अगवा किया जब वह घर के पास खेल रही थी। घटना गंगापार के फूलपुर कोतवाली की है।सूचनामिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी बच्चू लाल को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसकीपिटाई कर दी। कुछ देर बादपुलिस ने दूसरेआरोपी को भीगिरफ्तार कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teenager strangled to death after rape, dead body found on drain near Mungari toll plaza


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FEvGWX

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: