Saturday, January 4, 2020

घर से भागे प्रेमी युगल ने रचाई शादी, वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक प्रेमी युगल ने वीडियो वायरल कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़का मुस्लिम, वहीं लड़की हिंदू है। दावा किया कि, उन दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। आरोप लगाया कि, स्थानीय विधायक के दबाव में पुलिस ने लड़के के परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की का कहना है कि, पुलिस उनके पति का एनकाउंटर कर सकती है।

यह पूरा मामला जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली इलाके का है। प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों अपना-अपना घर छोड़कर लखनऊ में रह रहे हैं। 18 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। लेकिन लड़की के पिता ने लड़के समेत पूरे परिवार को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रेमी युगल ने स्थानीय विधायक के इशारे पर पुलिस द्वारा परिवार वालों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लड़के ने कहा- वह मुस्लिम है, लेकिन अब उसने हिन्दू धर्म अपनाकर लड़की से हिन्दू रीतिरिवाज से हाईकोर्ट में 18 दिसम्बर को कोर्ट मैरिज कर ली है। कोर्ट ने हमें सुरक्षा देने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है। वहीं, लड़की का कहना है कि अगर पुलिस हमको या हमारे पति को पा जाएगी तो इनकाउंटर कर सकती है।

एसपी ग्रामीण संजय राय ने कहा- लड़का व लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वायरल वीडियो में दोनों ने दावा किया है कि, उनकी शादी हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। लेकिन न्यायालय के आदेश की प्रति अभी हमें नहीं मिली है। यदि उपलब्ध कराई जाती है तो उसके क्रम में विधिक कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SX9z5V

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: