कानपुर. जिले के फजलगंज थानाक्षेत्र में बीते शनिवार की रात तीन साल की बच्ची को एक किशोर उठाकर ले गया । सुनसान जगहपर ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम किया । इसके बाद उसे लहुलुहान हालत में घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची की हालत देखकर परिजन हैरान रह गए , पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची को गंभीर हालत में डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार जिले के फजलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार बच्ची का परिवार घर के पीछे आग ताप रहा था। क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर बच्ची को अकेला देखकर उसे घर से उठाकर ले गया। घर से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने व रोने पर उसे गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गया।
बच्ची की हालत बेहद गंभीर देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के घर पर दबिश दी। लेकिन किशोर घर से फरार था। पुलिस ने परिजनों की मदद से बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फजलगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर पॉक्सों और रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही बच्ची को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36suCBh

0 comments: