जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 3 जनवरी का मूलांक मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है। दिन अंक 6 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 8 की अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ मित्र युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 3 जनवरी का दिन...
जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों के लिए समय परीक्षा का सिद्ध हो सकता है। अपने दायित्वों के पूर्ण पालन की ओर अपना पूरा ध्यान लगाएं। वैचारिक मतभेद की स्थिति रह सकती है।
क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
किसी निकट मित्र के कारण उल्लेखनीय कार्य बन सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अति उत्साह से बचें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
व्याख्याताओं, शिक्षकों, आध्यात्मिक गुरुओं और मोटिवेशनल स्पीकर्स के लिए अनुकूलता रह सकती है। पुराने निर्णय अब सही सिद्ध हो सकते हैं। विचारों के भटकने का खतरा है।
क्या करें- जल में चंदन मिला कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
किसी पितृ समान व्यक्ति के मार्गदर्शन से सफलता मिल सकती है। इवेंट मैनेजमेंट वाले लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने विचारों की दिशा से न भटकें।
क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
भारतीय विदेश सेवा वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है। दवा प्रतिनिधियों के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। असमंजस की स्थिति रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान के काला रेशमी कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
मैनेजर के पद पर कार्यरत लोगों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य खर्च करवा सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- रोटी में गुड़ का चूरमा डाल कर गाय को दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए समय उपलब्धिपरक रह सकता है। प्रिंटरों के लिए लाभ का अवसर उपस्थित हो सकता है। सिर भारी महसूस हो सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान के गुड़ की डली चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
शैक्षणिक क्षेत्र के अधिकारियों को कोई दृढ़, लेकिन अप्रिय निर्णय लेना पड़ सकता है। पिछले किसी खास निर्णय पर पुनर्विचार करना पड़े तो कर सकते हैं।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
पुस्तकों के सप्लायर्स को लाभ मिल सकता है। कोशिश करें कि किसी की मानहानि न हो। मानसिक उच्चाटन रह सकता है।
क्या करें- शिव-परिवार को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rLywpK
SHARE THIS
0 comments: