
बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 20 दिसंबर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 39 आरोपियों में से 11 आरोपियों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए है। आरोपियों से न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 10 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। नहटौर में करीब 13 लाख रुपएके नुकसान की भरपाई होगी।
दरअसल, 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को के विरोध में जमकर उपद्रव हुआ। पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। जिसमें कई कारों और बाइकों को फूंक दिया गया था। उपद्रव के दौरान सुलेमान और अनस की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। बवाल में हुई सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई करने के लिए पुलिस ने 39 लोगों को चिह्नित किया था।
इसमें से पुलिस ने न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर फिलहाल 11 लोगों के घरों पर कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिए हैं। 10 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। वह अपनी प्रतिरक्षा के साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 11आरोपियों केघरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों के यहां भी नोटिस चस्पा किए जाएंगे।
नागरिकता कानून को लेकर राज्यके अलग-अलग जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनके दौरानबिजनौर जिले में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने दोनों मृतकों के परिवारवालों से मुलाकात की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FpybMV
https://ift.tt/2SNMjqP
0 comments: