- हर माह पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने का विशेष महत्व है। सत्यनारायण भगवान श्रीहरि का ही एक स्वरूप है। घर की सुख-समृद्धि के लिए इनकी विशेष पूजा पूर्णिमा पर की जाती है। आप स्वयं कथा का पाठ कर सकते हैं या किसी ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। ऐसा करने से घर की पवित्रता और सकारात्मकता बनी रहती है।
- शनिवार, 11 जनवरी से माघ मास शुरू हो जाएगा। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा प्रचलित है। शुक्रवार को पौष माह की पूर्णिमा से माघ मास के स्नान शुरू हो जाएंगे। पवित्र नदियों में स्नान कर जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए। इस समय ऊनी वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं।
- शुक्रवार और पूर्णिमा के योग में देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन करें। पूजा में दक्षिणावर्ती शंख से भगवान का अभिषेक करें। इसके लिए केसर मिश्रित दूध का उपयोग करना चाहिए।
- पूर्णिमा पर बाल गोपाल की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा में माखन-मिश्री का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते भी अवश्य रखें।
- श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी के मंदिर में दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर आपके पास समय पर्याप्त हो तो सुंदरकांड का पाठ करें। आप चाहें तो ऊँ ऐं हनुमते रामदूताय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35oTvws

0 comments: