Tuesday, January 7, 2020

बुधवार का भाग्यांक है 4, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रह सकती है, लापरवाही से बचें

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 8 जनवरी का मूलांक 8 और भाग्यांक 4 है। दिन अंक 5, मासांक 1 और चलित अंक 8 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बन रही है, अंक 5 के साथ मित्र युति है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है और अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 8 जनवरी का दिन...
  • अंक 1
पिता के साथ संबंध को संभालें। आपके अधीनस्थ लोगों के कारण समस्या पेश आ सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 2
दांपत्य जीवन में पर्याप्त सुख-शांति रहे, इस ओर विशेष ध्यान दें। लोगों से की हुई उम्मीद पूरी न होने से निराशा हो सकती है। अनावश्यक चिंताएं घेरे रह सकती हैं।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 3
भविष्य की योजना बनाते समय किसी का उपयुक्त मार्गदर्शन मिल सकता है। अपना ही कोई निर्णय बदलना पड़ सकता है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- बछड़े को मीठी-चुपड़ी रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 4
अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आवेश में प्रतिक्रिया देने से अपना ही काम बिगड़ जाने का खतरा है। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इस दिशा में तनिक भी लापरवाही न बरतें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 5
विदेश सेवा के कार्मिकों के लिए समय पक्ष में फल ला सकता है। घुड़सवारी, पोलो, कार रेसिंग जैसे खेलों के खिलाड़ियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। दांत संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- हनुमानजी को चोला चढ़वाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 6
शेयर बाजार के बिचौलियों के लिए झटका लगने का समय है। धन संबंधी फेरबदल करते समय पर्याप्त सजगता बरतें। खानपान में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 7
कोई रिश्तेदार झटका दे सकता है। अपना गोपनीय काम करने के लिए पात्र का चयन बहुत सावधानी से करें। उदासी छा सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर और इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 8
टायर-ट्यूब कारोबारियों के लिए समय धीरज से काम करने का है। भारी मशीनरी बेचना चाहते हैं तो आगे बढ़ें। माइग्रेन रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 9
अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे व्यक्तियों (विशेषकर राजनेताओं) को समय विपरीत फल दे सकता है। विवाद से दूरी बना कर रहें। चोट संबंधी खास ध्यान रखें।
क्या करें- शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wednesday rashifal, 8 january rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, budhwar ka rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZqGW4

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: