Sunday, January 26, 2020

गिरती अर्थव्यवस्था के बहाने केंद्र पर प्रवीण तोगड़िया का निशाना; बोले- आर्थिक तंगी से गुजर रहा देश, ये चिंताजनक

मथुरा. अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को मथुरा में थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के बहाने केंद्र की सरकार पर निशाना साधा। कहा- देश आज आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ये चिंता का विषय है। उन्होंने सीएए को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को आमजन का अधिकार बताया।

डॉक्टर तोगड़िया ने कहा- नागरिकता संशोधन बिल अब कानून बन चुका है। इसके विरोध में तमाम प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध या समर्थन करना आमजन का अधिकार है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। कहा- आज 71वां गणतंत्र दिवस है। आज के दिन भारत को संविधान मिला था। देश का प्रधानमंत्री भी कानून से ऊपर नहीं है। संविधान की नजरों में सामान्य व्यक्ति और प्रधानमंत्री एक समान हैं। सामान्य व्यक्ति हत्या करेगा तो आजीवन कारावास होगा और अगर प्रधानमंत्री करेगा तो आजीवन कारावास होगा।

दरअसल, रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। लोगों ने माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TWNFjH

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: