Sunday, January 26, 2020

दो बाइकों की सीधी टक्कर, महिला समेत चार की मौत, दो की हालत नाजुक; किसी ने नहीं लगा रखा था हेलमेट

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। किसी भी ने हेलमेट नहीं लगाया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


फर्रूखाबाद जिले के कंपिल थाना इलाके के रहने वाले दयाशंकर, राम नरेश व आदेश रविवार को शाहजहांपुर गए थे। वहां पटना देवकली में पूजा पाठ के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। लेकिन बदायूं जिले में उसहैत थाना इलाके के अटैना पुलिस के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर से सभी घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कासगंज के महमूद नगला निवासी अफसाना, फर्रूखाबाद के कटिया गांव निवासी मुफीद व फरजाना भी घायल हो गए। ये लोग बदायूं में अपने एक रिश्तेदार के यहां आ रहे थे।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित करते हुए मदद शुरू की। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने अफसाना,मुफीद, दयाशंकर, रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। दयाशंकर व राम नरेश एक परिवार के थे। जबकि फरजाना व आदेश की हालत गंभीर बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30SKLhk

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: