मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गोवर्धन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के पुत्र सुनील सिंह की मौजूदगी में एनआरसी के समर्थन व नाथूराम गोडसे जिंदाबाद जैसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए।
रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर गोवर्धन में कुछ हिंदूवादी लोगों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के बेटे सुनील सिंह भी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा लेकर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों ने सीएए के समर्थन में नारे लगाए तो एनआरसी लागू करने की भी मांग की। ये मामला जिले में तूल पकड़ रहा है।
भाजपा नेता सुनील सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यात्रा का आयोजन उन्होंने नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों ने किया था। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान वह कुछ समय के लिए शामिल हुए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aOzMdF

0 comments: