Friday, January 10, 2020

घायलों ने बताई आप बीती; कहा- टक्कर के बाद अचानक विस्फोट हुआ और अंधेरा छा गया

कन्नौज. उत्तर प्रदेश में कन्नौज के छिबरामऊ में हुए दर्दनांक बस हादसे से जिंदा बाहर निकले यात्रियों ने कहा कि आग लगने के बाद का मंजर बड़ा ही खौफनांक था। आमने सामने की टक्कर के बाद एक दम से किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। अचानक तेज विस्फोट हुआ और आग लग गई। कुछ पलों के लिए एक दम से अंधेरा छा गया।

हादसे में गुरुसहायगंज रहने वाले पंछी ने बताया कि बस में अचानक तेज आवाज आई फिर कुछ पलों के लिए अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज धमाकों के साथ आग लग गई। जिसके बाद बस में चीखपुकार मच गई।

पंछी के मुताबिक,बताया कि गुरसहायगंज से बस अभी 26 किमी ही चल पाई थी किग्राम घिलोई के पास बस के ऊपर से बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया जिससे अनियंत्रित होकर बस बहकने लगी और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।जिससे भिड़ंत में ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग लग गई, जिसने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बस में घायल अवस्था से बाहर निकले सुधीर कुमार नेबताया कि वह जयपुर मजदूरी के लिए जा रहा था। बस में अचानक ही विस्फोट के बाद चारों तरफ धुआं भर गया। लो चीखने और चिल्लाने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर बस से बाहर निकलने में कामयाब रहा।

अभी तक दस लोगों की मरने की पुष्टी

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस में करीब 45 लोग सवार थे।25 लोगों को बचाया गया।12 लोग तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।दो लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। 18 से 20 लोग लापता हैं।हो सकता है कि वह जिंदा न हों लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है।आग इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आने वालों के शव बुरी तरह जल गए हैं।केवल हड्डियां नजर आ रही हैं।डीएनए के बाद ही पता लगाया जा सकेगा कि कितने लोग मारे गए है।प्राथमिक जांच में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है लेकिन इसकी पुष्टि डीएनए जांच से ही हो सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कन्नौज हादसा (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tNbBen

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: