Wednesday, January 8, 2020

उप्र गंगा यात्रा पर निकलेंगे सीएम योगी, 26 जिलों में तय होगी 1025 किमी. दूरी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार 27 जनवरी से पांच दिवसीय गंगा यात्रा शुरू करेगी। इस यात्रा की शुरुआत बिजनौर में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह यात्रा पश्चिमी यूपी से गंगा किनारे के 26 जिलों से गुजरते हुए 1025 किमी. की दूरी तय करेगी। इस यात्रा का समापन पूर्वी यूपी के बलिया जिले में होगा। जहां, साधु-संत, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी समेत लाखों लोग शामिल होंगे।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया, पहले यह यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद 27 जनवरी को जिला बिजनौर से यात्रा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री हस्तिनापुर में अपना पहला रात्रि विश्राम करेंगे और मखदूमपुर में गंगा की आरती करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सांसद, विधायक और अधिकारी भी शामिल होंगे।

28 जनवरी को मुख्यमंत्री गणमुक्तेश्वर जाएंगे। यहां वे पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा यात्रा के अगले पड़ाव अमरोहा निकल जाएंगे। यभी जनसभा होगी। इसके बाद बुलंदशहर में नरौरा के वशीघाट में उनका रात्रि विश्राम होगा। यात्रा कानपुर से होकर गुजरेगी और 31 जनवरी को पांचवें दिन बलिया में समाप्त होगी।

यात्रा में 26 जिले और 1,026 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश के मंत्री और विधायक इस अवधि के दौरान गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा से देंगे भगवा सियासत को धार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35C6lHy

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: