लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने सोमवार सुबह एक हॉस्टल में घुसकर महाराजगंज की रहने वाली छात्रा का गला रेत दिया। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हालत स्थिर बताई जा रही है। लेकिन अभी वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा- आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
जनपद महाराजगंज निवासी छात्रा काव्या उर्फ पूजा चिनहट थाना क्षेत्र के वासुदेव नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। काव्या की रूम पार्टनर पायल हॉस्टल में मौजूद थी। पायल ने बताया कि, सोमवार सुबह 10 बजे एक लड़का रूम पर आया। काव्या ने चाय बनाने के लिए कहा, जिस पर वह किचन में चली गई।इसी बीच किसी बात को लेकर काव्या व उसके लड़के के बीच कहासुनी हुई। तभी लड़के ने काव्या पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और मौके से भाग निकला।छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि छात्रा खून से लथपथ होकर कमरे में तड़प रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इंस्पेक्टर अपराध मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। छात्रा अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। होश में आने पर उससे पूरी जानकारी एकत्र कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कहा- पुलिस की टीमें आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा। लड़की को चिकित्सा प्रदान की गई है और अब वह स्थिर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ui68fI

0 comments: