Monday, January 20, 2020

चॉकलेट खिलाने के बहाने 5 साल की बच्ची से रिश्ते में चाचा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिश्ते में चाचा ने चॉकलेट खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मामला रविवार का है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है।

यह मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि, रविवार को पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी जसवंत लोधी बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने एक खाली पड़े मकान में ले गया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची को ढूंढते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची की हालत देखकर लोग सन्न रह गए।

घरवालों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा- आरोपी पीड़ित का रिश्ते में चाचा है। वह अच्छी तरह उसे जानती थी, इसलिए साथ चली गई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R8lIDL

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: