बुलंदशहर. जिले के खुर्जा में सोमवार को एक फर्जी युवक आईएएस बनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था।आरोपी कालीचरण नाम का यह युवकखुर्जा तहसील में किसी एससी जमीन के मामले में पहुंचा था। तहसील में कर्मचारियों पर अपने आईएएस होने का रौब झाड़ रहा था। इस बीच शक होने पर एसडीएम ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह हड़बड़ा गया और पकड़ा गया।
फोन पर बात करने के दौरान ही खुर्जा एसडीएम को अपने आप को आईएएस बता रहे युवक पर शक हुआ। इसके बाद एसडीएम ने उस आईएएस को अपने ऑफिस में बुला लिया। जब वह वहां पहुंचा तो खुद को आईएएस बताने वाले कालीचरण से एसडीएम ने परिचय पूछा तो उसने अपना परिचय एडीएम हरिद्वार के रूप में बताया और कहा की वो 2017-2018 उत्तराखंड कैडर से आईएएस अधिकारी है। खुर्जा एसडीएम ने जब उससे आईकार्ड मांगा तो फर्जी आईएएस अचानक सकपका गया।
पूछताछ में उगलने लगा सारा राज
इसके बाद एसडीएम ने तुरंत खुर्जा कोतवाल को फोन कर दिया. कोतवाल मौके पर पहुंच कर आईएएस को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो, फर्जी आईएएस की एक के बाद एक पोल खुलती चली गई। कालीचरण से पूछताछ और जांच के बाद एक फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ।
आरोपी आईएएस ने बताया कि वो महोबा का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। आज अपने रिश्ते के चाचा के साथ एक एससी-एसटीके नाम की जमीन को दबाव बनाकर ट्रांसफर करवाने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी पोल खुल गई।
एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया किकालीचरण नाम के किसी व्यक्ति का आईएएस होना नहीं पाया गया उसके बाद आरोपी खुद भी सच्चाई उगल दिया।सब बताने लगा कि उसने यह काम अपने दोस्त की जमीन में आ रही आपत्ति को हटाने के लिए किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tzDWVp

0 comments: