Monday, January 6, 2020

कैबिनेट की बैठक आज; कर्मचारियों का यात्रा भत्ता बढ़ाने समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक लोकभवन में होगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें प्रदेश के फील्ड स्तरीय कर्मचारियों को नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने की सौगात सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य वेतन समिति ने अपनी सातवीं रिपोर्ट में स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) के संबंध में संस्तुतियां दी थी। इसमें कर्मियों को मिल रहे मौजूदा भत्ते में तीन गुना वृद्धि की संस्तुति की गई है। वित्त विभाग ने अब समिति की इस संस्तुति पर विचार कर निर्णय के लिए कैबिनेट को भेजा है।

सूत्रों के अनुसार भत्ते में वृद्धि तीन गुना की जगह दो गुना तक संभव है। राजस्व लेखपालों ने पिछले दिनों नियत यात्रा भत्ता को साइकिल भत्ते में बदलने और उसमें वृद्धि की मांग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SZtO2N

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: