Saturday, January 4, 2020

कोटा मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने मायावती को दिया जवाब, कहा-कांग्रेस की टीम जांच के लिए भेजी गई है

लखनऊ. कोटा के एक अस्पताल में 100 से अधिक नवजात बच्चों की मौत को लेकर मायावती के बयान के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्री महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा है कि कोटा में नवजात बच्चों की मौत को लेकर जानकारी मांगी गई है और इसके लिए कांग्रेस की तरफ से एक टीम भी वहां भेजी गई है।

मायावती ने साधा था निशाना

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कोटा के अस्पताल में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा- यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘मांओं‘‘से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यूपी पीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ और कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी, जिससे यूपी की जनता को सतर्क रहना है।

प्रियंका का चुप्पी साधे रहना दु:खद
उन्होंने कहा- उससे भी ज्यादा अति दुःखद है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और खासकर महिला महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना। अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित मांओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण उजड़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sAikZ3

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: