अयोध्या. उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या के वृहद विकास को लेकर अब मास्टर प्लान का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। इस मास्टर प्लान में अयोध्या के आस-पास के लगभग छोटे-बड़े 90 गांव शामिल किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या सांस्कृतिक नगरी की मार्ग व्यवस्था का विकास, विस्तार, चैड़ीकरण आधुनिक सुविधाओं से युक्त करना है।
इसके अलावा यहां होटल, रिसॉर्ट, मन्दिर, मठों, कुण्डों की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जीर्णोद्धार, परिक्रर्मा मार्गो का चैड़ीकरण किया जाएगा।डीएम अनुज कुमार झा के मुताबिक इस योजना के तैयारी के लिए पीडब्लूडी, सिंचाई, विद्युत, नगर निगम, पर्यटन, संस्कृति आदि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस क्रम में कुछ अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है।
30 साल तक की जरूरतें पूरी होंगी
डीएम ने बताया गया कि मास्टर प्लान में नए सिरे से आगामी लगभग 20 से 30 साल तक की आवश्यकताओं, आम सुविधाओं व जरूरतों को शामिल किया गया है। जिसमें पंचकोसी मार्ग, 14 कोसी मार्ग का चैड़ीकरण, गुप्तारघाट से सरयू पुल तक तथा सरयू पुल से पूराकलन्दर, बस्ती हाइवे मार्ग पुल तक विशेष व्यवस्था करने सुल्तानपुर रोड़, रायबरेली रोड़ प्रयागराज रोड़ आदि को 04लेन बनाने के प्रस्तावों तैयार किए जा रहे हैं।
4 रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे
मास्टर प्लान में गोण्डा के कटरा मार्ग होते हुये 04लेन बनाने साथ-साथ शहर के आन्तरिक मार्गो का चैड़ीकरण करने, 04 रेलवे ओवरब्रिज बनाने, महोबरा चैराहे से दर्शननगर मार्ग को 04लेन बनाने, अयोध्या के हैरीटेज के पुराने मन्दिरों के सौंदर्यीकरण, मुख्य स्थानों को चिन्हीकरण साइननेट का चिन्ह लगाने, साकेत पेट्रोल पम्प से नयाघाट के मार्ग को और सौन्दर्यीकरण करने के प्लान शामिल है।
डिवाइडर होंगे हरे भरे
अयोध्या की सड़कों के डिवाइडर को और हरा-भरा एवं राष्ट्रीय मार्ग की तरह कनेर के पौधे एवं घास लगाने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है।साथ ही ऐसा अयोध्या में पार्को का हरा-भरा स्थल हो तथा खुलापन हो कहीं से भी शहर में भी अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ की समस्या न हो, स्कूल कॉलेजों, अस्पताल अन्य सांस्कृतिक ऐतिहासिक स्थानों हैरीटेज-वाक तथा मुख्य स्थानों पर अपने शहर के मुख्य संतों के चित्रों की भव्यता के साथ पेंटिंग लगाने की कार्ययोजना बनेगी।
इस मास्टर प्लान को शासन ने स्टेट साल्टी सिस्टम लिमिटेड कोलकाता को तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। यह संस्था अयोध्या, गोरखपुर व बस्ती जिलों का मास्टर प्लान बना रही है। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि ऐसा मास्टर प्लान बनाया जाए जिसमें अयोध्या के विकास की आपार सम्भावनाएं हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35kUc9R

0 comments: