जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 5 जनवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक कुछ लोगों को अपनी टीम या सहयोगियों से बेहतरीन योजनाएं मिल सकती हैं, धन लाभ के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। कार्ड्स के मुताबित 12 में 9 राशियों के लिए दिन अच्छा रहने के योग हैं। वहीं, 3 राशियों को सामान्य परिणामों से ही संतोष करना पड़ सकता है। मेष राशि वालों के लिए काफी मोटिवेशनल हो सकता है कार्यस्थल का माहौल, वृष राशि वालों के लिए नए बिजनेस शुरू करने का अच्छा अवसर, मिथुन राशि वालों के लिए दायरे से बाहर निकल कर काम करने का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आपके लिए दिन बहुत बेहतरीन हो सकता है। आज आपको काफी मोटिवेशनल और इंट्रेस्टिंग माहौल में काम शुरू होगा। आपको लोगों से कई नए विचार और योजनाएं मिल सकती हैं। आपको लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। किसी खाम मुद्दे पर आज आपको कोई कठिन फैसला लेना पड़ सकता है। आपको किसी भी तरह की एलर्जी से बचकर रहना होगा।
- वृषभ
आपके लिए दिन नई शुरुआत वाला हो सकता है। किसी भी मामले में आपको नुकसान होने की आशंकाएं आज कम हैं। अगर कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। कुछ लोग आज नया बिजनेस शुरू करने के बारे में योजना बना सकते हैं, या कहीं लोन आदि के लिए अप्लाय कर सकते हैं। सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
- मिथुन
दिन आपके लिए बहुत मेहनत और अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। आपको आज अपने दायरों से बाहर निकल कर सोचना चाहिए। कुछ लोगों को अपना दिन मीटिंग्स में गुजारना पड़ सकता है। आपकी दोस्ती कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में बिजनेस और जॉब के मामलों में आपकी सहायता कर सकते हैं। कुछ लोग जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भी कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं।
- कर्क
कुछ लोगों के लिए आज का दिन धनलाभ और व्यवसायिक बुद्धि के प्रयोग से ख्याति अर्जित करने का है। आपको अपने लोगों से सहयोग मिलेगा। कुछ खास लोगों की सलाह आपके लिए विशेष लाभ देने वाली हो सकती है। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जॉब में परिवर्तन या प्रमोशन की भी संभावना है। ज्यादा देर कम्प्यूटर आदि का उपयोग करने से बचें।
- सिंह
आपके लिए दिन अपने काम के जरिए तरक्की पाने का है। आपके आइिडियाज को मैनेजमेंट की मंजूरी मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के साथ शुरुआत करने का समय है। आपको अपना स्वभाव और दृष्टिकोण दोनों ही सकारात्मक रखने होंगे। इससे आपको कुछ मामलों में भविष्य को लेकर बेहतर आश्वासन मिल सकते हैं। आपके लिए यात्रा के योग भी अच्छे हैं।
- कन्या
आज कुछ लोगों को काम के सिलसिले में या क्लाइंट मीटिंग्स के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपने से आयु, अनुभव और पद में बड़े लोगों से सराहना और प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको किसी मामले में तत्काल निर्णय लेने या अपनी तरफ से कोई वादा करने की आवश्यकता हो सकती है, ऐसी परिस्थिति में आपको बिना विचार किए कोई वादा किसी से नहीं करना चाहिए।
- तुला
कुछ लोगों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला रह सकता है। आज धन आवक के अच्छे योग कुछ लोगों के लिए बनते दिखाई दे रहे हैं। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा। कुछ लोगों को पुराना उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप अपनी इंकम में बढ़ोतरी करने के लिए किसी नए काम के बारे में सोच रहे हैं, तो समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
- वृश्चिक
आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत खास हो सकता है, जो किसी तरह के क्रिएटिव काम या शुक्र से जुड़े क्षेत्र में हैं। ऐसे लोगों के लिए धन तथा प्रसिद्धि दोनों के अवसर कार्ड्स पर हैं। आपको अपने हुनर का पूरा लाभ मिलेगा। लोग आपको सम्मान और पुरस्कार भी दे सकते हैं। निजी जीवन में आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने और उसे सम्मान देने की आवश्यकता है।
- धनु
आज आप खुद को थोड़ा बंधा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ परिस्थितियां अपने खिलाफ भी लग सकती हैं। कुछ लोगों को अपने आसपास के माहौल से घुटन सी भी महसूस हो सकती है। इस मानसिकता से बाहर आने में आपको थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आज का दिन आपके लिए ज्यादा एक्टिव रहने का है। अगर आप सक्रियता दिखाते हैं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- मकर
आज का दिन आपके लिए योजनाओं के पूरा होने का है। जिन कामों को आप निपटाने के लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे, आज पूरा हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य को लेकर काम करने में आसानी होगी। आपको कुछ लोगों के व्यवहार और आपके प्रति सकारात्मक रवैए से काफी आश्चर्य भी हो सकता है।
- कुंभ
छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
- मीन
दोस्तों के साथ बिताने और मौज-मस्ती करने का बहुत अच्छा दिन है। आज आराम भी करने के बारे में सोचें। अपने आप को फिर से ऊर्जावान बनाने, अपने विचारों को व्यक्त करने और जोखिम लेने के लिए एक अच्छा दिन। करियर और बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम रहेगा। जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QIuN4V

0 comments: