लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सरकार की तरफ से अर्थव्यवस्था पर जो ध्यान दिया जाना चाहिए था, वह सरकार की तरफ से नहीं हो रहा है। सरकार की तरफ से रोजगार को लेकर भरोसे लायक कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रियंका गांधी ने टि्वट कर कहा, ''अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब अर्थव्यवस्था सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है। जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं हैं। इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।''
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TcVGR4

0 comments: