मुजफ्फरनगर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा नूर मोहम्मद के परिजनों से मुलाकात करने के लिए यहां पहुंच गई हैं। उनके आगमन से पहले ही पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।वह 20दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए पीड़ित के परिजनों से मिलने पहुंची हैं।
यहां से प्रियंका मेरठ जा सकती हैं और हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। मेरठ में हिंसा में छह लोग मारे गए थे। हालांकि इसके पूर्व 24 दिसंबर को मेरठ आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मेरठ पुलिस ने परतापुर थाने के पास ही रोक दिया था। पुलिस के आग्रह पर वे दिल्ली लौट गए थे।
बिजनौर के बाद अब मेरठ आ रहीं प्रियंका गांधी ने फोन पर ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं। जल्द मिलने भी आएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35mOuV9

0 comments: