ललितपुर. जिले के कोतवाली इलाके के आजादपुरा मोहल्ले में बुधवार देर शाम मायके से ससुराल पहुंची एक महिला को घर में घुसने नहीं दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला से दहेज में कार की मांग की थी। लेकिन महिला बिना कार के ही जब अपने ससुराल पहुंची तो घर के लोग ताला लगाकर कहीं फरार हो गए। महिला घर के बाहर रातभर बैठकर रोती रही। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसने महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस के अनुसार , मध्य प्रदेशके जिला टीकमगढ़ की रहने वाली प्रियंका अपनी मां के साथ बुधवार शाम जिले के आजादपुरा मोहल्ला पहुंची थी। उसके आने की खबर मिलते ही ससुराल के लोग घर में ताला लगाकर कहीं चले गए। इसके चलते प्रियंका को रातभर अपनी मां के साथ ससुराल के दरवाजे पर ही बैठना पड़ा।
इसकी बीच किसी और शख्स ने पूरे मामले की जानकारी डायल 100 को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें क्षेत्राधिकारी कार्यालय ले आयी, जहां प्रियंका ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते कहा कि उसकी शादी 2 बर्ष पूर्व प्रकाश से हुई थी। पिता ने शादी में 10 लाख रुपए से अधिक खर्च किया था।
उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष की तरफ से चार पहिया वाहन के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह कहां से पैसे दें। उसके पास पैसे भी नहीं हैं। उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुयी थी और ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
प्रियंका ने कहा कि वह अपने घर में ही रहना चाहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इधर क्षेत्रधिकारी सदर राजा सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही हैं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Jb77S

0 comments: