Thursday, January 9, 2020

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज; एसएसपी ने किया सस्पेंड, कहा- जांच के दौरान जिला न छोड़ें

वाराणसी.जिले की क्राइम ब्रांच शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ मथुरा की रहने वाली एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इंस्पेक्टर अमित को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर महिला थाने में केस दर्ज हुआ है।

मथुरा की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को एसएपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात की। उनसे बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अमित कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामला 2012-13 का है। मथुरा मेंतैनाती के दौरान इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और निजी पलों को कैमरे में कैद कर लिया। अब इंस्पेक्टर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने विरोध करने पर इंस्पेक्टर पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया।

एसएसपी ने बताया- इंस्पेक्टर अमित कुमार 2019 में झांसी से ट्रांसफर होकर वाराणसी आए थे। इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। युवती के बयान और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर को हिदायत दी गई है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करते हुए जिला छोड़ कर किसी और जगह नहीं जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/304jEzo

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: