लखनऊ. बॉलीवुड की मशहूर हीरोइनदीपिका पादुकोण आज (5 जनवरी) अपना जन्मदिन खास बनाने के लिए नवाबों की नगरी पहुंचेंगी। वह इस बारअपने जन्मदिन पर शहर में स्थित एक कैफे 'शीरोज' में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। 10 जनवरी को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होनी है, इसमे वह एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं।इस कैफे की दो ब्रांच लखनऊ और आगरा में हैं। ये दोनों शाखाएं एसिड अटैक सर्वाइवर्स के द्वारा चलाई जाती हैं।
दीपिका के बर्थडे के लिए किस तरह के स्पेशल अरेंजमेंट्स किए जाने हैं, उन्हें क्या गिफ्ट दिया जाना है और उनकी बर्थडे सेरेमनी का केक कैसा होगा, इसकी तैयारी हो चुकी है। कैफे प्रबंधन दीपिका को सरप्राइज देना चाहता है। कैफे की ओर से जानकारी दी गई है कि रणवीर का यहां दीपिका के साथ आने का कोई प्लान नहीं है,लेकिन उनके लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।
लखनऊ में इसलिए खास रहेगा जन्मदिन सेलिब्रेशन
दीपिका अपना 34वां जन्मदिन यादगार बनाने वाली हैं।दीपिका पादुकोण एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक कर रही हैं। फिल्म में वह खुद एसिड सर्वाइवर का रोल प्ले करने के साथ ही उनके हक की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाएंगी। वो अपना पूरा दिन उन्हीं के साथ बिताएंगी। आसपास के शहरों के एसिड अटैक विक्टिम इसका हिस्सा होंगे।
जीतू, कुंती बाला और ऋतु रहेंगी मौजूद
दीपिका के साथ 'छपाक' फिल्म में काम कर रहीं एसिड अटैक सर्वाइवर ऋतु सैनी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान उनके साथ 'छपाक' मूवी में काम करने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर्स जीतू, कुंती बाला और ऋतु चारों मौजूद रहेंगी। शीरोज में जॉब करने वाली सारी सर्वाइवर्स और लखनऊ की एसिड अटैक सर्वाइवर्स भी वहां मौजूद रहेंगी।
यह है दीपिका का कार्यक्रम
दीपिका सुबह 10.25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे होटल जाएंगी। होटल मेंतैयार होकर लंच करने के बाद वह 3.15 बजे शीरोज कैफे पहुंचेंगी। यहां वह एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मिलेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35qre8P

0 comments: