Saturday, January 4, 2020

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को फर्श के नीचे कर दिया दफन; डेढ़ साल बाद खुदाई करके पुलिस ने निकाला

जालौन. उत्तर प्रदेश में उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफन कर दिया और किसी को उसकी भनक तक नहीं लगने दी। जब महिला के घरवालों से उसके परिजनों की बात नहीं हुई यो उन्हें शक हुआ तो इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। जब पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और पूंछतांछ की तो उसने पूरी घटना बता दी।

सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचकर उसके घर के पीछे गड्ढा खुदवाकर शव को बरामद किया, जब पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो सिर्फ कंकाल ही बरामद हो सका जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर लैब में भेज दिया है।विनीता और प्रमोद के तीन बच्चियां कनिका (6), गुंजन (4), परी (2) भी हैं। दोनों की शादी के करीब आठ साल हुए थे।


पत्नी की हत्या कर टीन शेड के नीचे दफनाया शव
उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड़ स्थित रामनगर का है। जहां डेढ़ साल पहलेपति ने पत्नी की हत्या कर शव मकान के पीछे स्थित टिन शेड के नीचे दफना दिया और फिर ऊपर से फर्श बनवा दिया। उसके पति ने पिछले डेढ़ साल से महिला के मायके वालों को भ्रमित कर रहा था, शक होने पर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। सख्ती करने पर पति ने गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर टीन शेड के नीचे फर्श की खुदाई कर महिला का कंकाल बरामद किया गया।

मां ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र तब हुई जांच
विनीता की मां उर्मिला ने पुलिस को 29 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी विनीता का बीते डेढ़ साल से कुछ पता नहीं चल रहा है। दामाद प्रमोद हरियाणा के किसी शहर में रहकर पानी पूरी बेचता है और उसके पिता खेमचंद्र दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।

पुलिस ने शुक्रवार शाम को प्रमोद को उरई स्थित स्टेशन रोड से पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो शनिवार दोपहर उसने न सिर्फ पत्नी की हत्या की बात स्वीकारी बल्कि पुलिस को अपने मकान के पीछे स्थित कच्चे हिस्से में बने टिन शेड के नीचे जमीन के भीतर विनीता का शव दफनाने की बात बताई। देर शाम तक पुलिस ने टीन शेड के नीच खुदाई कराकर महिला का कंकाल उसके कपड़ों के साथ बरामद किया।

वहीं इस मामले में जालौन के एसपी सतीश कुमार ने बताया कि थाना उरई की घटना है। विनीता नाम की एक महिला जिसकी शादी उरई में हुई थी उससे मायके वालों से बात नहीं हो रही थी। उसका पति मायके वालों को लगातार झूठ बोल रहा था। दामाद के बहानों से तंग आकर मृतका के परिवार वालों ने दवाब बनाना शुरू किया। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो विनीता के पति से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि मैंने विनीता को मारकर घर में दफन कर दिया है। शव को निकलवाने के लिए उरई सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृ़तक विनिता (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EkZPY

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: