लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी कई परिवार ऐसे हैं जो अपनों को लेकर काफी फ्रिक्रमंद हैं। किसी को अपने बेटे के लौटने का इंतजार है तो किसी की बेटी नहीं मिल रही है। पुलिस भी इस स्थिति में नहीं है कि वह परिजनों को दिलासा दे पाए क्योंकि उनके पास भी डीएनए टेस्ट के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। कन्नौज हादसे में 20 लोगों के मरने की आशंका जतायी गई है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
पूरा परिवार गायब, न पहचान पा रहे हैं न मिल रही कोई खबर
कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रंजीपुर गांव में रहने वाले अहमद लइक अपनी पत्नी शयदा, बेटी शादिया और दो बेटों शहान व मुन्ना के साथ जयपुर जा रहे थे। यह पूरा परिवार गायब है। छिबरामऊ के अस्पताल पहुंचे लईक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक छान मारा लेकिन पूरे परिवार का कहीं पता नहीं चला। न ही शव को देखकर किसी को पहचाना जा रहा है। वह छुट्टी मनाने जयपुर जा रहे थे।
हादसे के बाद से ही मां-बेटी लापता
कन्नौज जिले के ही रहने वाला परिवार भी जयपुर जा रहा था। अस्पताल पहुंचे जावेद ने बताया कि उनकी बहन, भांजी व भांजा बस में सवार थे। भांजा तो किसी तरह शीशा तोड़ कर बाहर आ गया और गांव पहुंच गया लेकिन बहन और भांजी का पता नहीं चला। यह सब मामू के घर जयपुर जा रहे थे।
मेरी बेटी नहीं मिल रही वह गायब
छिबरामऊ के शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहने वाले सुधीर यादव अपनी बेटी 14 वर्षीय रेखा के साथ जयपुर जा रहे थे। हादसे में वह किसी तरह बस से बाहर आ गए लेकिन अफरातफरही के बीच बेटी कहीं फंस गई। उनको तो एंबुलेंस से छिबरामऊ अस्पताल ले आया गया लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। इसी तरह अपनों को खोजते-खोजते कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उनके परिजन नहीं मिल रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
मां से सोमवार तक घर आने को कहकर गया था बेटा
कन्नौज जिले के रहने वाले माधव देव का कहना बेटा मेरा गायब है। कल रात से उसका फ़ोन बन्द हैं। घर से कहकर निकला था जयपुर जा रहा हूं। सोमवार तक वापस आऊंगा। जब मुझे हादसे की सूचना मिली मैं काफी डर गया। मैंने फोन किया तब वसे कह ऑफ जा रहा हैं। मेरे बेटा मुझसे सोमवार को लौटकर वापस आने की बात कहीं था। उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
आईजी रेन्ज मोहित अग्रवाल का कहना है शव की पहचान और मौत संख्या के लिए डीएनए जांच कराया जाएगा। इस हादसे के बाद कई ऐसे लोग सामने आए हैं जिनके परिवार के सदस्य न तो अस्पताल में हैं और न ही घटनास्थाल पर उनकी कोई जानकारी मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TdndC5

0 comments: