कानपुर. जिले के घाटमपुर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को हैंडपंप में पानी भरने के विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं परिवार के चार सदस्य घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित संचितपुर गांव में रहने वाले मनीराम (70) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में बड़ा बेटा संतोष बहु अनीता, छोटे बेटे देशराज व बबलू के साथ रहते थे। संतोष कपड़ों और चप्पलों की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था।
आरोप है कि रामनाथ ने सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर रखा था। यदि कोई हैंडपंप में पानी भरने के लिए आता है तो रामनाथ उनके साथ गाली गलौच करता है और हैंडपंप पर अपना अधिकार जमाता है।
पानी भरने को लेकर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच हुआ था विवाद
मृतक की बहु अनीता हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। उसी दौरान रामनाथ की बहु भी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। किसी बात को लेकर मृतक की बहु और रामनाथ की बहु में विवाद हो गया। जब इसकी जानकारी रामनाथ को हुई तो उसने संतोष की पत्नी और मनीराम के साथ गाली गालौच की। इसके साथ ही पूरे परिवार को पीटने की धमकी दी थी।
संतोष ने जब रामनाथ की इस हरकत का विरोध किया तो रामनाथ अपने बेटों और भाइयों के साथ मिलकर लाठी डंडो के साथ संतोष के घर पर हमला कर दिया। रामनाथ ने अपने परिवार के साथ मिलकर संतोष, देशराज, बब्लू और संतोष के साले सोनू को पीट रहे थे। बुजुर्ग मनीराम जब जब अपने बच्चों को बचाने के लिए गए तो दबंगों ने उन्हे भी जमकर पीटा। पीट-पीट कर उनको अधमरा कर दिया।
ग्रामीण और रिश्तेदार जब घायलों को लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान मनीराम की रास्ते में ही मौत हो गई। बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार करके के भेज दिया गया है। वहीं मनीराम की मौत के बाद दंबग घर छोड़कर भाग गए हैं।
घाटमपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N7ZD5Z

0 comments: