Friday, January 10, 2020

ट्रस्ट के ऐलान से पहले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को योगी सरकार की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 14 गार्ड रहेंगे। पांच कमांडों उनके साथ चलेंगे। अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। चर्चा है कि, राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र को निर्देशित ट्रस्ट गठन में महंत नृत्य गोपाल को जगह मिल सकती है।

बीते 9 नवंबर सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी केस में अपना फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि, अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि है। मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार तीन माह में ट्रस्ट का गठन करे। जबकि मस्जिद निर्माण के लिए प्रदेश सरकार पांच एकड़ जमीन मुस्लिम पक्षकारों को मुहैय्या कराए। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा था- हमारी अध्यक्षता में ही राम मंदिर बनेगा। ट्रस्ट में जिसको शामिल होना होगा, चाहे पीएम हों या सीएम आ जाएंगे। नया ट्रस्ट बनाने की जरुरत नहीं है।

इसके बाद ट्रस्ट में शामिल होने के लिए अयोध्या में माहौल गर्म है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास, श्रीराम जन्मभूमि रामालय न्यास और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के बीच दावेदारी को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन बड़े मठों के बीच जुबानी लड़ाई में अयोध्या के साधु संत परेशान हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास।- फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QHKI4B

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: