Friday, January 10, 2020

कार्यकर्ताओं को 'छपाक' मूवी दिखाने के लिए अखिलेश ने बुक कराया पूरा शो

लखनऊ. बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने के बाद अचानक विवादों में आई उनकी नई फिल्म 'छपाक' शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म के समर्थन में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ गए हैं। उनके आदेश पर गोमतीनगर में सिनेमाघर का एक शो बुक किया गया है जिसे देखने सपा के कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को लखनऊ में 'छपाक' फिल्म देखने पहुंचे हैं। इसके लिए सपा ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक मॉल में एक पूरा शो बुक कराया गया है। शो देखने के लिए सपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। इस दौरान सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी ने बकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसमें लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को 'छपाक' फिल्म दिखाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेब मल्टीप्लेक्स में छपाक मूवी देखने पहुंचे सपा के कार्यकर्ता


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TaWdmT

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: