Friday, January 10, 2020

एएमयू के छात्रों ने योगी के खिलाफ की अमर्यादित नारेबाजी, 25 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादितनारेबाजी करने और जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में गुरुवार शाम को विरोध प्रदर्शन करने वाले 25 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वायरल वीडियो में छात्र योगी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते दिखायी दे रहे हैं, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, मास कॉम डिपार्टमेंट से सैयद गेट तक छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई थी। मामले में सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया का कहना है कि 25 छात्रों के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इधर, विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय को खुलवाकर शैक्षणिक कार्यों को बहाल करना है। प्रदर्शनकारी छात्र इस जिद पर अड़े हुए हैं कि जब तक केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून में बदलाव नहीं करेगी, तब तक न केवल उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा, बल्कि विश्वविद्यालय में कक्षाओं को भी नहीं चलने दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Slogans against AMU students CM Yogi, case filed against 25 students


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FAEwF5

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: