वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने रविदास मंदिर में पूजा की। करीब आधे घंटे मंदिर में रहने के बाद प्रियंका नाव से पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ पहुंचीं। यहां उन्होंने सीएए विरोध के दौरान गिरफ्तार चंपक के माता-पिता एकता और रवि से मुलाकात की। 19 दिसंबर को सीएए के विरोध में रैली के दौरान एकता-रवि समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। 13 दिन बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके साथ ही प्रियंका ने मठ में बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विवि में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्याशियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t5xZQ3
SHARE THIS
0 comments: