Thursday, January 9, 2020

गौरव चंदेल के परिजनों से मिलेंगे आईजी आलोक कुमार, हत्या के 72 घंटे बाद भी दोषियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार सुबह गौरव चंदेलका शव गौर चौक से पहले क्रिकेट ग्राउंड के पास बरामद किया गया था। चंदेल के घर वालों का आरोप है कि गौरव की हत्या की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो गौरव की जान बच सकती थी। अब इसी मामले को लेकर मेरठ जोन के आईजी आलोक कुमार गौरव के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर पहुंचेंगे।

नोएडा के गौर सिटी निवासी रीजनल मैनेजरगौरव चंदेल की लूट के दौरान हत्या मामले में पत्नी प्रीति चंदेल ने 72 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। साथ ही सीबीआइ जांच की भी मांग की है, वहीं एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

दअरसल, गौरव चंदेल सोमवार रात को गुरुग्राम स्थित अपनेऑफिस से खुद की गाड़ी से गौर सिटी के लिए निकले थे। पृथला चौक के पास पहुंचने के बाद उन्होंने अपने घर वालों से बात की और कहा कि 5 मिनट में घर पहुंच रहे हैं। लेकिन 30-40 मिनट तक गौरव चंदेल घर नहीं पहुंचे।

उनकी पत्नी ने एक बार फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में गौरव को उनके घर और सोसायटी के लोगों ने पूरी रात ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले। परेशान लोगों ने बाद में बिसरख थाने में गुमशुदगी की अर्जी लिखाई थी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया था लापरवाही का आरोप
गौरव के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की और थाने में बताया गया कि सुबह 10 बजे के बाद ही फोन डिटेल से कुछ पता चल पाएगा। थके हारे लोगों ने खुद ही गौरव को ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद गौरव परथला चौक और हिंडन पुल के बीच मृत अवस्था में पाए गए। उनकी गाड़ी भी वहां नहीं थी और उनका मोबाइल और लैपटॉप बैग भी पास में नहीं था। 102 नंबर पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची। लोगों ने यथार्थ हॉस्पिटल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई। लेकिन अस्पताल में गौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक व्यवसायी गौरव चंदेल (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39S2utD

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: