Friday, January 3, 2020

2020 में मिथुन राशि के लोगों की मेहनत रंग लाएगी, मिल सकती है कोई बड़ी सफलता

जीवन मंत्र डेस्क. जिन लोगों की राशि के नाम का पहला का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह है, वे मिथुन राशि के होते हैं। ये राशि चक्र की तीसरी राशि है। इस राशि का स्वरूप आलिंगनबद्ध स्त्री-पुरुष है। राशि स्वामी बुध है। बुध की धातु पारा है और इसका स्वभाव जरा सी गर्मी-सर्दी में ऊपर नीचे होने वाला होता है। यही स्वभाव इन लोगों का भी होता है। दूसरे की मन की बातें पढ़ने, दूरदृष्टि, बहुमुखी प्रतिभा, अधिक चतुराई से कार्य करने की क्षमता होती है। व्यक्ति को बुद्धि वाले कामों में सफलता मिलती है। वाणी की चतुरता से इस राशि के लोग कुशल कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ भी बन जाते हैं। बेजान दारूवाला से जानिए इस राशि के लिए नया साल 2020 कैसा रहने वाला है...
  • साल 2020 मिथुन राशि वालों के लिए सफलताओं की संभावनाओं वाला साल होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश पाने वाली युवा शक्ति, अपनी शक्ति को पहचाने, सफलता बस, थोड़ी ही दूर होगी। अध्ययनरत रहें, सपने बड़े देखें आईएफएस, आईएएस, आईपीएस के पदों पर भी इस बार मिथुन राशि वाले जातक चुने जा सकते हैं। बस, आवश्यकता है अनवरत प्रसन्नचित्त होकर 12 से 16 घंटे प्रतिदिन अध्ययनरत रहने की।
  • चुनावी दंगल या प्रशासनिक फेरबदल के लिए तैयार रहें, मेहनत रंग लाएगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। वृश्चिक राशि वालों से थोड़ा सावधान रहें। रोमांस पक्ष उज्जवल हो सकता है। मान-सम्मान, धन, पराक्रम में वृध्दि, स्वास्थ्य पक्ष निर्बल न रहें, इसके लिए समय- समय पर इसका परीक्षण कराते रहें। गुप्त शत्रुओं से सावधान।
  • नवंबर तो आप पर कुछ मुसीबतें आ सकती हैं, दरअसल इस समय राहू-केतु राशि परिवर्तन करेंगें जो कि मुश्किलों के लिहाज से आपके लिए कठिन दौर कहा जा सकता है। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है, जल्द ही बृहस्पति भी राशि परिवर्तन करेंगे जिससे आपके दिन फिर से बहुरने लगेंगे। वहीं, शनि का प्रभाव अक्टूबर में समाप्त हो जाएगा, अब आप चैन की सांस ले सकेंगे, इस समय आपकी सारी दुविधाएं दूर हो सकती हैं।
  1. किसी अच्छे पोजीशन प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो वह सफल हो सकता है। इस वर्ष में भाग्य आपका अच्छा साथ देगा तथा कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। क्योंकि, गुरु धनु राशि में संचार कर रहा है जो कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्ति का योग बना रहा है।
  2. भूमि-भवन के कारोबार से जुड़े व्यक्ति मंदी के भय से प्रभावित होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। ढ़ैय्या का ज्यादा असर आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं। यदि न्यायालय में कोई मामला लंबित है और परिणाम अपेक्षित है तो हो सकता है यह फैसला आपके पक्ष में न आए।
  3. पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके संबंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ संबंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा।
  4. आलस्य, परेशानी, थकावट, अस्वस्थता के मनोरोगी मत बनिए। उत्साहित होकर आगे बढ़ें, भाग्य की देवी आपके स्वागत के लिए आतुर है, कृपया उसका स्वागत करें। जब भी मन उदास हो अपने इष्टदेव का स्मरण करें। आत्मीयजनों से अपनी परेशानी बांटें, सारा तनाव चकनाचूर हो जाएगा।
  5. वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। आप जीवनसाथी के साथ आनंद मनाएंगे। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई संभावनाएं मजबूत होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है।
  6. यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है, तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि, जीवनसाथी या व्यवसायिक भागीदार, बचत करने में आपके मददगार हो सकते हैं।
    • बड़ों का सम्मान करें, विशेषकर ससुर का सम्मान करें।
    • धार्मिक स्थानों में बादाम बाटें।
    • सूर्य मंत्र "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:" का जप करें।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Mithun (Gemini) 2020: Mithun Rashifal Yearly, Mithun Yearly Horoscope 2020, Mithun Rashi Ka Varshik Rashifal Predictions For Career Love Life Business


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N6JcHd

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: