Friday, January 3, 2020

कर्क राशि के लोगों को 2020 में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, अलर्ट रहकर करना होगा काम


जीवन मंत्र डेस्क. ज्योतिष के राशि चक्र की चौथी राशि है कर्क। इस राशि के नाम अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो है। इस राशि का स्वरूप केकड़ा है और राशि स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं। ये लोग उपदेशक बन सकते हैं। व्यक्ति श्रेष्ठ बुद्धि वाला और मातृभक्त होता है। केकड़ा जब किसी चीज या जीव को अपने पंजों में जकड़ लेता है तो उसे आसानी से छोड़ता नहीं है। इसी तरह ये लोग भी अपने लोगों को और अपने विचारों को आसानी से छोड़ते नहीं हैं। बेजान दारूवाला के अनुसार जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल 2020...
  • वर्ष 2020 में अपने लक्ष्यों को पाने की खातिर कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। वर्ष 2020 की शुरुआत से ही इन्हें वक्त की कसौटी पर खरा उतरने के लिये कड़ी परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ सकता है। अपने करियर के लिये कौन-सा क्षेत्र सही रहेगा, कुछ जातक इस सवाल को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
  • जो जातक सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिये बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जो जातक पहले से सरकारी या निजी क्षेत्र में रोजगार पा चुके हैं, उन पर भी काम का दबाव रहने की संभावना है। कार्य-स्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ मतभेद भी पैदा हो सकते हैं। जनवरी के अंत से लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक तो बहुत ही सावधान रहना होगा दरअसल शनि के कारण बनते हुए काम के बिगड़ने के आसार बन सकते हैं। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा को भी हानि पंहुच सकती है।
  • जो जातक स्वयं का कारोबार करते हैं, उन्हें भी थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। यदि अपने व्यवहार में कुछ ज़रूरी परिवर्तन करने पड़े तो उन्हें अवश्य करें। इस समय प्रतिस्पर्धियों के हावी होने के आसार बन सकते हैं। आपको अपने संघर्ष का पूरा परिणाम मिलने के योग हैं। आपको किसी भी मामले में अपने श्रम के पीछे नहीं हटना है।
  1. कुछ लोग प्रमोशन लिए प्रयास कर सकते हैं। यदि आप नौकरी से संबंधित किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं। उसका लाभ प्राप्त होने का संजोग बन रहा है। नए जॉब की संभावनाएं बन रही हैं। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें भी रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं हैं।
  2. कृषक समुदाय भी भरपूर फसल होने से धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा। शनि देश की प्रगति में खनिज सम्पदा से जुड़े व्यवसाय में विकास की नई इबारत लिखने को आतुर हैं। न्यायालयीन मुकदमों, आयकर से जुड़े प्रकरणों में अनुकूलता परिलक्षित होगी। जातक संयम रखें, अधिक दुस्साहसी न बनें। जोखिम लें, लेकिन आपको इसके लिए काफी रिसर्च भी करनी होगी।
  3. परिवार के सभी सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि परिवार में कोई आदालती केस चल रहा होगा तो उससे छुटकारा मिलेगा। परिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। धार्मिक आयोजन होने के भी योग हैं।
  4. स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोडकर लगभग पूरा वर्ष ही आपकी सेहत को सुधारने वाला रहेगा। यदि किसी कारण से आप बीमार भी होते हैं अथवा मौसमजनित बीमारियों से आपको परेशानी होती है, तो आपकी सेहत शीघ्र ही सुधर जाएगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
  5. दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाए, तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली सुकून देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा, रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्मस्थलों से जुड़ी हो सकती हैं।
  6. इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस बचत में घर-परिवार वालों का भी सहयोग सराहनीय रहेगा। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का।
    • बाएं हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।
    • भगवान शिव की पूजा करें।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Kark (Cancer) 2020: Kark Rashifal Yearly, Kark Yearly Horoscope 2020, Kark Rashi Ka Varshik Rashifal Predictions For Career Love Life Business


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QKfGHV

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: