Friday, January 3, 2020

वृषभ राशि के लोगों को 2020 में सुख-समृद्धि, उन्नति, यात्राएं, जीवन साथी का सहयोग मिलने के योग


जीवन मंत्र डेस्क. ज्योतिष चक्र की दूसरी राशि वृषभ है। इस राशि के नाम अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हैं। राशि स्वरूप बैल जैसाहोता है। राशि स्वामी शुक्र है। बैल अधिक पारिश्रमी और ताकतवर होता है, साधारणत: ये जीव शांत भी रहता है, लेकिन गुस्सा आने पर वह उग्र रूप धारण कर लेता है। इसी प्रकार का स्वभाव वृष राशि का भी होता है। वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इन लोगों के लिए नया साल 2020 लाभदायक रहने वाला है। जानिए बेजान दारूवाला के अनुसार वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल...
  • 2020 में आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने की संभावनाएं हैं। इस समय आप महसूस कर सकते हैं कि लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए आपके पैरों में मजबूरियों और अड़चनों की जो जंजीरें पड़ी हुई थी, वे कट चुकी हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा।
  • आप में इस पूरे वर्ष गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। व्यापारिक यात्राएं बढ़ सकती हैं और उनमें सफलता भी हासिल होगी। अविवाहित प्रेमी जातक इस साल परिणय सूत्र में बंधने का संकल्प कर सकते हैं।
  • आप में से कुछ के यहां शहनाई बजने के भी आसार हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस वर्ष आपके जीवन में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। जून के प्रथम सप्ताह से आप पर फिर से शनि आपके बिल्कुल बनने की कगार पर खड़े काम में अचानक कुछ न कुछ अड़चनें लगानी शुरू कर देगा।
  1. पद-पोजिशन प्राप्ति के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। इसके लिए आप अपने प्रयास जारी रख सकते हैं। यदि आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती हैं। स्थानांतरण, पदोन्नति के कारण नौकरीपेशा वालों के जीवन में यह वर्ष काफी उथल-पुथल का रहेगा।
  2. व्यावसायिक गति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। भूमि, भवन, वाहन का सुख, आपको मिलेगा।व्यापारी वर्ग चिंतित न हों, अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक संकट इस वर्ष के मध्य में टल जाएगा। आपको व्यापार में लाभ मिलने के आसार हैं, लेकिन इस सब में संघर्ष भी रहेगा।
  3. दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति परिवार के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी करवा सकता है। अर्थात, घर परिवार में किसी का जन्म हो सकता है अथवा किसी का विवाह आदि हो सकता है जिसके कारण परिवार की संख्या बढ सकती है। आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करते रहेंगे। यदि उनके लिए आपको पैसे भी खर्च करने पडे तो आप हिचकिचाएंगे नहीं। इन सबके बावजूद भी बीच-बीच में परिवार के कुछ सदस्यों का बर्ताव अच्छा नहीं रहेगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये परिवार पर अधिक निर्भरता उचित नहीं होगी।
  4. आकस्मिक रूप से अस्वस्थ होने की संभावना बन सकती है। किसी कानूनी मामले में पड़कर चिंता करना भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।
  5. विवाह योग्य जातकों के लिए सुन्दर और सुयोग्य जीवनसाथी की प्रतीक्षा सूची में मत रखिये। चट-मंगनी, पट विवाह कर डालिए। शुक्र की देवी आतुर है, आपके शयनागार में प्रवेश के लिए। भाग्य की देवी का स्वागत कीजिएगा। वृषभ राशि वाले जातक थोड़े दिलफेंक होते हैं- सावधान अन्यथा, अपमानजनक स्थिति बन सकती है।
  6. सम्पत्ति के मामले में ये साल थोड़ा सावधान रहने का है। शनिदेव के कारण काली कमाई करने से बाज आएं, अन्यथा छापे में घर की जमा पूंजी भी चली जा सकती है। इस राशि के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग पर लोकायुक्त अथवा आयकर विभाग का छापा भी पड़ सकता है।
    • इस वर्ष जब भी मौका मिले गरीबों के लिए आंखों की दवाएं मुफ्त बांटें।
    • मांसाहार और शराब से बचें और हमेशा अपने साथ चांदी का एक टुकड़ा रखें।
    • घर में इस वर्ष हाथीदांत या हाथीदांत की वस्तुएं अपने पास न रखें।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Rashifal Vrish (Taurus) 2020: Vrish Rashifal Yearly, Vrish Yearly Horoscope 2020, Vrish Rashi Ka Varshik Rashifal Predictions For Career Love Life Business


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QIjCsP

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: