लखनऊ. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नसीहत दे डाली। मायावती ने कहा है कि उप्र सरकार को भी अपने अस्पतालों की देखरेख को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।
मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ''राजस्थान की कांग्रेसी सरकार में कोटा में लगभग 105 मासूम बच्चों की हुई मौत चिंताजनक है, लेकिन इसको लेकर कांग्रेस सरकार संवेदनशील नजर नहीं आती है। ऐसे में अच्छा होता कि इस मामले में, लोकतांत्रिक संस्थाएं आगे आकर, अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाती।''
अपने दूसरे टि्वट में मायावती ने कहा कि हालांकि यहां पूर्व में यूपी के गोरखपुर में हुई काफी बच्चों की दर्दनाक मौत से सबक सीखकर अब यूपी सरकार को भी अपने अस्पतालों की देखरेख के लिए सतर्क रहना चाहिए। वरना फिर इनकी भी फजीहत राजस्थान की तरह ही होने में देर नहीं लगेगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर साधा था निशाना
बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कोटा केअस्पताल में बड़ी संख्या में बच्चों कीमौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।उन्होंनेकहा- यदि कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘‘मांओं‘‘से नहीं मिलती हैं तो यहाँ अभी तक किसी भी मामले में यूपीपीड़ितों के परिवार से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ औरकोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी, जिससे यूपीकी जनता को सतर्करहना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2twqAte

0 comments: