जीवन मंत्र डेस्क. ज्योतिष में भविष्य बताने वाली कई विद्याएं प्रचलित हैं। इन विद्याओं में टैरो कार्ड्स भी शामिल हैं। इस विद्या में कार्ड्स की मदद से भविष्यवाणी का जाती है। टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 13 जनवरी का दिन, किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ...
आज का दिन करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने का संकेत कर रहा है। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।
करियर - आपको विक्रेताओं से बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यावसायिक सौदों पर आज हस्ताक्षर होंगे।
लव - आपका प्रेमी आपके आस-पास होने का आनंद लेता है। आपको उनकी देखभाल करने का तरीका पसंद आएगा।
हेल्थ - आपको चोट लगने की आशंका रह सकती है। भारी कामों में सावधानी रखें।
आज आपको अपने मनचाहे परिणाम पाने के लिए बहुत अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।
करियर - आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका समर्पण आपको पुरस्कार दिलाएगा।
लव - आपके साथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है, जल्द ही उसका समाधान हो जाएगा।
हेल्थ - सर्दी-खांसी का असर हो सकता है। अपने गले का ध्यान रखें।
आज आपको कुछ मित्रों की सलाह या सहयोग से तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।
करियर - अपने साथियों से मिला फीडबैक मददगार हो सकता है। यह ध्यान से सुनना महत्वपूर्ण है कि लोग क्या कहते हैं।
लव - आप अपने संबंधों के कारण उदास महसूस कर सकते हैं, लोगों का पीछा न करें।
हेल्थ - सिरदर्द रह सकता है। अगर आपको नियमित सिरदर्द की शिकायत है तो किसी विशेषज्ञ की सहायता लें।
आज का दिन आपके लिए अपने क्रिएटिव आइडियाज से धन लाभ कमाने का है। कुछ लोगों को अपने काम के लिए प्रसिद्धि और पुरस्कार भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
करियर - फैशन डिज़ाइन में पेशेवर बहुत लाभ कमाते हैं। आपकी रचनात्मकता आपको पुरस्कार दिला सकती है।
लव - अपने प्रेमी और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं, आपके लिए बहुत अच्छा समय होगा।
हेल्थ - आज आपको काम के दबाव और तनाव से बचना होगा, ये आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
आज का दिन महत्वपूर्ण कामों को होल्ड पर रखने का है। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
करियर - तकनीकी कार्यों के कारण आपके काम में देरी हो सकती है। आप कार्यों को धीरे-धीरे पूरा करेंगे।
लव - अपने प्रेमी के बारे में अपने परिवार को बताने का अच्छा समय है।
हेल्थ - आपको कमर के दर्द से परेशानी हो सकती है। सतर्क रहें।
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन लाभ कमाने और अपनी इच्छाएं पूरी करने का है। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।
करियर - आप कपड़ा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मुनाफे की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।
लव - अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का अच्छा समय है। अपने प्रेमी पर भरोसा रखें।
हेल्थ - एलर्जी के कारण आपको सर्दी या सांस संबंधी समस्या हो सकती है।
आज आप अपने लिए कुछ लाभ कमाने की योजनाओं या इंवेस्टमेंट के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर - सोने में निवेश का अच्छा समय है। धन प्राप्ति की संभावना बहुत अच्छी है।
लव - अपने प्रेमी को विश्वास दिलाएं कि आप उनके लिए कमिटेड हैं। संबंधों को प्रगाढ़ करने का प्रयास करें।
हेल्थ - आपको खराश या खांसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा सा रह सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।
करियर - आप किसी होटल में निवेश कर सकते हैं। शेयरों में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
लव - आपका साथी आपकी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपके आत्मविश्वास और क्षमता को पसंद करता है।
हेल्थ - आपको तनाव के कारण अनिद्रा जैसी परेशानी हो सकती है।
आज आपको कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।
करियर - आपके पार्टनर को गलतफहमी हो सकती है। थोड़े कुटिल रहें और मामले को सुलझाएं।
लव - अपने प्रेमी के साथ यात्रा की योजना बनाएं और उनके परिवार से मिलें।
हेल्थ - आपको घुटनों में कुछ समस्या हो सकती है। ध्यान रखें, संभलकर चलें।
आज आपको अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करना होगा। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।
करियर - आप करियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। इस बात को समझें कि आपको क्या प्रेरित करता है।
लव - आपका प्रेमी आपसे बहुत कुछ सीखता है, आप उन्हें प्रेरित करते हैं।
हेल्थ - मुंह से जुड़ी कोई परेशानी आपका दिन बिगाड़ सकती है।
आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।
करियर - कोई बड़ा काम आपके हाथ आ सकता। इस मौके को लपकें, ये आपकी तरक्की के लिए जरूरी है।
लव - अपने साथी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें उनका सहायक होना अच्छा रहेगा।
हेल्थ - आपको मौसमी बीमारियों से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।
आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।
करियर - नए उद्यम को लेकर आपका साथी बहुत उत्साही है। सुनिश्चित करें कि आप दोनों इस पर सहमत हैं।
लव - अपने साथी को वह प्यार और देखभाल दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। उन्हें आपसे इसकी अपेक्षा रहेगी।
हेल्थ - हेल्दी भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R6iDmB
SHARE THIS
0 comments: