Sunday, March 1, 2020

दिशा ने टाइगर को खास अंदाज में दी बधाई, पहला डांस वीडियो शेयर कर लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे बाघ

दिशा ने टाइगर को खास अंदाज में दी बधाई, पहला डांस वीडियो शेयर कर लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे बाघ

बॉलीवुड डेस्क. टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा ने उन्हें थ्रो बैक वीडियो के जरिए खास अंदाज में बधाई दी है। दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह दिशा और टाइगर का पहला डांस वीडियो था। जिसे करते हुए दिशा काफी नर्वस थीं।

दिशा,टाइगर के साथ बैंग-बैंग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वे लिखती हैं- यह हमारा पहला डांस ब्लॉक था। मैं तुम्हारे साथ डांस करने को लेकर नर्वस थी और शरमा भी रही थी। क्योंकिसही मायनों मेंमैं कुछ भी इम्प्रेसिव नहीं कर पाई थी। ये ज्यादा सही बहाना है। आप हमेशा अपने सामने डांस करने से पहले खौफ में डाल देते हैं। अपने लेवल को इतना कठिन बनाने के लिए धन्यवाद।

फिल्म के लिए दी बधाई : टाइगर की फिल्म 'बागी 3' मार्च के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। दिशा ने अपनी पोस्ट में फिल्म में उनके किरदार का नाम लिखते हुए सफल होने की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा- रॉनीजाओ और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दो। इस वीडियो के अलावा दिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी 'बागी 3' का एक लुकशेयर किया है। जिसमें उन्होंने टाइगर को 20 पैक एब्स लिखते हुए विश किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha patani wishes Tiger shroff with throw back video and wrote- Happiest birthday Baagh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3afeDb6
3 मार्च से होलाष्टक, इसी तिथि से हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को यातनाएं देना शुरू की थीं

3 मार्च से होलाष्टक, इसी तिथि से हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को यातनाएं देना शुरू की थीं

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार, 3 मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं। इस साल होलाष्टक आठ नहीं सात दिन के रहेंगे। इन दिनों में शुभ कर्म करना वर्जित रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार होलाष्टक के समय में सभी ग्रह अशुभ स्थिति में रहते हैं, इस वजह से अभी शुभ काम करने से बचना चाहिए। इस संबंध में एक अन्य मान्यता ये है कि हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रहलाद को यातनाएं देना शुरू की थी और पूर्णिमा तिथि पर होलिका के साथ अग्नि में बैठा दिया था। होली से पूर्व आठ दिनों तक भक्त प्रहलाद ने यातनाएं सहन की थी, इस वजह से होलाष्टक में शुभ काम करने के लिए मना किया जाता है। सोमवार, 9 मार्च को होलिका दहन है और मंगलवार, 10 मार्च को होली खेली जाएगी।

ये है प्रहलाद और होलिका की कथा

प्राचीन समय में असुर हिरण्यकश्यप ने ब्रह्माजी को प्रसन्न करने के तपस्या की थी। इससे प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने असुरराज को वरदान दिया था। वरदान के प्रभाव से हिरण्यकश्यप अजय हो गया था। उसने देवताओं को पराजित कर दिया और तीनों लोकों पर अत्याचार शुरू कर दिया था। तब भगवान विष्णु ने भक्तों के कल्याण के लिए अपने अंश प्रहलाद को असुरराज की पत्नी कयाधु के गर्भ में भेज दिया। भक्त प्रहलाद विष्णु भक्ति करता था। जिससे हिरण्यकश्यप उसे शत्रु समझने लगा था। अपने पुत्र को खत्म करने के लिए असुरराज ने फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से यातनाएं देना शुरू कर दी थीं।

भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद पर इन सभी यातनाओं का कोई असर नहीं हुआ। तब हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर अपनी होलिका के साथ प्रहलाद को अग्नि में जलाने की योजना बनाई। होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि जला नहीं सकेगी। योजना के अनुसार हिरण्यकश्यप में आग जलाने की व्यवस्था की और प्रहलाद को होलिका की गोद में बैठाकर आग जला दी। इस यातना से भी भक्त प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका स्वयं इस अग्नि में जल गई। तभी से इस तिथि पर होली मनाई जाती है और इससे पहले आठ दिनों तक होलाष्टक रहता है, क्योंकि इन दिनों में प्रहलाद को यातनाएं दी गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Holashtak from 3 March, Hiranyakashyap and prahlad story, bhakt prahlad holika dahan, holika dahan on 9th march


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39eNh4N
माता पार्वती के गौना रंगभरी एकादशी महोत्सव का आज से होगा शुभारम्भ, बुधवार को कैलाश से ससुराल आएंगे महादेव

माता पार्वती के गौना रंगभरी एकादशी महोत्सव का आज से होगा शुभारम्भ, बुधवार को कैलाश से ससुराल आएंगे महादेव

वाराणसी.काशी की लोक परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पर विवाह के बाद रंगभरी एकादशी को माता पार्वती का गौना कराया जाता है। महोत्सव के रूप में यह परंपरा 356 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। इस वर्ष रंगभरी एकादशी महोत्सव पांच मार्च को मनाया जाएगा।गौना की रस्म से पहले के लोकाचारों का श्रीगणेश दो मार्च से काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के टेढ़ीनीम स्थित नवीन महंत आवास पर होगा।

टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास पर डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि दो मार्च को गीत गवना, तीन मार्च को गौरा का तेल-हल्दी होगा जबकि चार मार्च को बाबा का ससुराल आगमन होगा।पांच मार्च को ब्राह्म मुहूर्त में रुद्राभिषेक के साथ मुख्य अनुष्ठान की शुरुआत होगी। सुबह छह बजे पंचगव्य स्नान के बाद बाबा का षोडषोपचार पूजन होगा। सुबह सात से नौ बजे तक महंत परिवार के सदस्य लोकाचार निभाएंगे।

इसके बाद 9बजे से बाबा का शृंगार शुरू होगा। बाबा की आंखों के लिए काजल विश्वनाथ मंदिर के खप्पड़ से लाया जाएगा जबकि गौर के माथे के लिए सिंदूर अन्नपूर्णा मंदिर के मुख्य विग्रह से मंगाया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे भोग और महाआरती होगी।

उन्होंने बताया कि पांच मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक ‘शिवांजलि’में काशी के रुद्रनाद बैंड के कलाकार गायन, वादन और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। बाबा की पालकी यात्रा में डमरूदल और शंखनाद करने वाले 108 सदस्य शामिल होंगे। नादस्वरम् और बंगाल का ढाक भी पालकी यात्रा में गूंजेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goddess Parvati's Gauna Rangabhari Ekadashi festival begins from today, Mahadev will come from Kailash in-laws on Wednesday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3coT8H1
गंजों का दर्द बयां करता अनुपम खेर का मजेदार गीत, बोले- ऐ मेरे बिछड़े बालों, फिर से उग आओ सालों

गंजों का दर्द बयां करता अनुपम खेर का मजेदार गीत, बोले- ऐ मेरे बिछड़े बालों, फिर से उग आओ सालों

बॉलीवुड डेस्क. 64 साल के अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक मजेदार गाना साझा किया है। इसे वे खुद गा रहे हैं। दरअसल, यह फिल्म 'काबुलीवाला' के गीत 'ऐ मेरे प्यारे वतन' की पैरोडी है, जिसके जरिए फनी अंदाज में उन लोगों का दर्द बयां किया गया है, जिनके बाल झड़ चुके हैं और गंजेपन से परेशान हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, "दुनियाभर के गंजों को समर्पित मेरा ये भावपूर्ण गाना।" गाने के बोल कुछ इस प्रकार है, "ऐ मेरे बिछड़े बालों, फिर से उग आओ सालों...तुम पे मैं कुर्बान।"

ट्वीट पर आ रहे मजेदार कमेंट

ट्विटर यूजर्स इस गीत को खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "बाल विवाह ही ठीक था...अब तो विवाह तक बाल ही नहीं बचते।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि आप क्या कह रहे हैं, लेकिन सुनने में अच्छा लग रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "आपके 'अनुपम' व्यंग्य के चक्कर में अब गंजों की 'खेर' नहीं।" एक यूजर ने लिखा है, "गंजे का दर्द समझिए: कॉस्मेटिक की दुकान पे खड़ा है गंजा, सर पर एक भी बाल नहीं है, मांग रहा है कंघा। गंजेपन के अपने फायदे हैं, बारिश में बाल भीगने की दिक्कत नहीं। बी पॉजिटिव। कुछ भी हो सकता है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anupam Kher's Emotional Song Dedicated To Bald People


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32GSQqe
खुद को फिर से जेल की सजा सुनाए जाने की खबर को प्रेरणा ने गलत बताया, जारी किया स्टेटमेंट

खुद को फिर से जेल की सजा सुनाए जाने की खबर को प्रेरणा ने गलत बताया, जारी किया स्टेटमेंट

बॉलीवुड डेस्क. रविवार को पूरे बॉलीवुड जगत और कई वेबसाइट्स पर फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा फिर से जेल की सजा सुना दिए जाने की खबर तैरती रही। मुंबई के एक अखबार ने तो इस आशय की खबर भी प्रकाशित कर दी। हालांकि प्रेरणा ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसे गलत खबर बताया और इसे छापने वाले प्रकाशन पर कानूनी कार्यवाही करने की बात भी कही।

रविवार को यह चर्चा रही कि फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को अदालत की अवमानना का दोषी पाते हुए उन्हें छह महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है। अखबार ने यह भी लिखा गया कि प्रेरणा को कोर्ट ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में 2 मार्च से पहले कारावास की सजा काटने के लिए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। इसे कोर्ट का आदेश बताकर कहा गया कि गॉथिक एंटरटेनमेंट द्वारा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और उसके निदेशकों प्रेरणा और प्रोतिमा अरोड़ा के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही के चलते आया है। हालांंकि इस आदेश के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PTyVQ3
‘परी’ की रिलीज को पूरे हुए दो साल, अनुष्का बोलीं- 'उसकी स्क्रिप्ट ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था'

‘परी’ की रिलीज को पूरे हुए दो साल, अनुष्का बोलीं- 'उसकी स्क्रिप्ट ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था'

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ को रिलीज हुए आज (2 मार्च) दो साल पूरे हो गए। अनुष्का ने इस फिल्म का निर्माण भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर अपने बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के तहत किया था। इस बारे में वे कहती हैं..."एक कलाकार और एक निर्माता के रूप में मैंने केवल नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैं कभी भी किसी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकी और हर बार मैंने कुछ नया करने और कुछ अलग सीखने के अवसर का आनंद उठाया। ‘परी’ फिल्म में भी मैंने ऐसा ही कुछ करने का प्रयास किया।"

अनुष्का ने आगे बताया, ‘परी’ की स्क्रिप्ट ने मुझे झकझोर कर रख दिया था। मैं एक कलाकार के तौर पर खुद को हॉरर शैली की फिल्म में एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हो गई। इसकी स्क्रिप्ट ने मुझे काफी प्रभावित किया था और मैं तत्काल ही समझ गई कि मैं इस फिल्म को बनाऊंगी। इसने मुझे एक ऐसा चैलेंज दिया जिसका मैंने कभी सामना नहीं किया था। मैं खुद को इस तरह का किरदार प्ले करते देखना चाहती थी। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जिसकी दर्शकों और मेरे फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की थी।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'परी' का पोस्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PDwTTQ
30 साल के हुए टाइगर श्रॉफ, बोले- बर्थडे पर पापा का दिया खास तोहफा आज भी सिरहाने रखकर सोता हूं

30 साल के हुए टाइगर श्रॉफ, बोले- बर्थडे पर पापा का दिया खास तोहफा आज भी सिरहाने रखकर सोता हूं

बॉलीवुड डेस्क. टिटर श्रॉफ 30 साल के हो गए हैं। 2 मार्च 1990 को मुंबई में जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के घर जन्मे टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। अपने जन्मदिन के मौके पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने इससे जुड़ी खास यादें शेयर की।

सवाल : टाइगर आप अपना बर्थडे कैसे मनाने वाले हैं?
जवाब : पिछले 4 साल से अपने जन्मदिन पर काम में ही मशगूल रहता हूं। मुझे मेरे बर्थडे पर काम करना पसंद है, इसलिए इसे वर्किंग ही रखता हूं।

सवाल : एक यादगार तोहफा जो आपके पापा जैकी श्रॉफ ने आपको जन्मदिन पर दिया हो?
जवाब : पापा हमेशा मुझे तोहफे में पौधा देते हैं। कभी तुलसी का पौधा तो कभी स्पाइडर प्लांट दे देते हैं। पर हमेशा से ही ऐसे ग्रीन गिफ्ट ही देते हैं। स्पाइडर प्लांट रात को ऑक्सीजन का निर्माण करता है, तो उसकी इसी खासियत की वजह से मैं पापा के दिए इस पौधे को अपने सिरहाने रख कर सोता हूं। इससे मुझे हमेशा ताजा हवा मिलती रहती है।

सवाल : बचपन में इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करते थे?
जवाब : मेरा जन्मदिन आम बच्चों जैसे ही मनाया जाता था। काफी सारे बच्चों को घर बुलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। इस बर्थडे पार्टी में कई सारे गेम्स भी ऑर्गेनाइज किए जाते थे। पर इसका खास अट्रैक्शन तो डांस कॉम्पिटीशन होता था, जिसमें मेरी आज की को-स्टार श्रद्धा कपूर भी शामिल होती थीं। फिल्मी परिवार का हिस्सा होने की वजह से हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन डांसर हैं तो मेरी बर्थडे पार्टी में होने वाला डांस कॉम्पिटीशन वो ही जीता करती थीं।

सवाल : आप उस समय कैसा डांस करते थे?
जवाब : मेरा डांस तब उतना परफेक्ट नहीं था। श्रद्धा कपूर ने ही मुझे मेरी लाइफ का पहला डांस सिखाया था। मुझे याद है कि श्रद्धा ने उस वक्त ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है' का बेहद पॉपुलर गाना ‘एक पल का जीना' पर मुझे डांस करना सिखाया था। आज उनके साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tiger Shroff Birthday: Actor Shares Special Memories Related To This Occasion


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aksRYi