Tuesday, October 20, 2020

सफदरजंग एंक्लेव में किशोरी से दुष्कर्म आरोपी युवक अरेस्ट, नानी द्वारा पूछे जाने पर लड़की ने युवक की करतूत को किया उजागर

सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में चौदह साल की एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि उसी का दोस्त है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में हुई शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की ग्रीन पार्क स्थित एक घर में बच्चे की देखभाल करती है। घर की मालकिन ने इस लड़की को युवक के साथ एक दिन देख लिया था, जिसके बारे में उसने लड़की के परिजनों को बता दिया। नानी द्वारा पूछे जाने पर लड़की ने युवक की इस करतूत को उजागर कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbX711

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: