Saturday, October 24, 2020

डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक पर बहू से छेड़खानी और दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

(शेखर घोष) डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक पर बहू के साथ छेड़खानी , मारपीट ,धमकी देने, दुष्कर्म के साथ दहेज मांगने के आरोप हैं, वह अपने घर से फरार है। साकेत कोर्ट ने वैज्ञानिक के गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। रिटायर्ड वैज्ञानिक नरेश कुमार बंसल के खिलाफ सरिता विहार थाने में उनकी बहू ने मामला दर्ज कराया है।

बंसल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी कर रही है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मई 2019 में आशीष बंसल के साथ उनके बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि लड़का शादी के योग्य ही नहीं था। इस दौरान वैज्ञानिक ने उनके बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने की प्रयास की, दहेज के प्रताड़ित किया, मारपीट की। उन्होंने बताया कि पता चला कि वैज्ञानिक सब कुछ जानते हुए बेटे की शादी दहेज के लिए किया।

पीड़ित ने बताया कि इस दौरान लड़के का मेडिकल करवाया गया। डॉक्टर ने रिर्पोट दी वह संतोष जनक नहीं था। इसी बीच लड़के ने अपने मर्द होने का सर्टिफिकेट जब पुलिस के पास जमा करवा दी। पुलिस ने दो मेडिकल रिपोर्ट देखकर परेशान हो गई और इस मामले को कोर्ट के समक्ष रखा। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को लड़के का मेडिकल एम्स से करवाने के आदेश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HCOHNy

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: