Saturday, October 24, 2020

ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या, मालिक सहित चार पर मुकदमा दर्ज

अनाज मंडी में एक ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर ट्रक मालिक सहित चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर उसे परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामबीर डागर के अनुसार शमशाबाद निवासी टीकाराम ने शिकायत में कहा है कि उनका 35 वर्षीय भांजा धर्मेंद्र उर्फ महेंद्र पलवल के कैलाश नगर में किराए के मकान में रहता था और नया गांव निवासी अजीत का ट्रक चलाता था। शुक्रवार रात मालिक अजीत ने भांजे पर ट्रक का तिरपाल व बैट्री चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mjWCOX

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: