Friday, October 23, 2020

नाबालिग लड़की से प्यार, शादी और फिर दुष्कर्म; आरोपी को गिरफ्तार किया

नाबालिग लड़की से प्यार करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने लड़की से शादी कर ली थी और दोनों की जिंदगी में बच्चा भी आ गया था। लेकिन कानून के बारे में जानकारी नहीं होने की वजह से अब युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया और लड़की को पुलिस ने निर्मल छाया होम में भेज दिया।

डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया पंद्रह साल की लड़की 18 मई साल 2017 से लापता थी। उसकी गुमशुदगी भाई ने दर्ज करायी थी, जिस पर पुलिस ने फतेहपुर बेरी थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज किया था। पुलिस ने लापता लड़की की काफी खोजबीन की लेकिन उसका तब कुछ पता नहीं चल सका। लड़की कोई मोबाइल इस्तेमाल नहीं करती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m9yyhQ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: