Thursday, October 22, 2020

एमजे अकबर के मानहानि के केस की सुनवाई एसीएमएम काेर्ट के जज ही करेंगे

पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले की सुनवाई एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा की काेर्ट ही करेगी। एसीएमएम काेर्ट इस पर अगली सुनवाई 2 नवंबर काे तय की है।

पाहुजा की काेर्ट दाे साल से इस मामले की सुनवाई कर रही थी। दिल्ली के राउज एवेन्यू काेर्ट में डिस्ट्रिक्ट सेशन जज सुजाता काेहली ने गुरुवार काे यह फैसला सुनाया। इससे पहले, राउज एवेन्यू काेर्ट ने इस मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था कि क्या प्रिया रमानी के खिलाफ अकबर द्वारा दायर मानहानि का मुकदमा विधायक-सांसदाें के लिए निर्धारित विशेष काेर्ट में की जाए या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट और उसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से आए एक नोटिफिकेशन के बाद यह सवाल खड़ा हुआ था कि क्या एमपी एमएलए के लिए विशेष रूप से गठित की गई कोर्ट एमजे अकबर द्वारा किए गए मानहानि के इस मामले में आगे सुनवाई कर सकती है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mjWorn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: