Thursday, October 22, 2020

अपनों से ही सुरक्षित नहीं बेटियां, दो नाबालिग लड़कियों से किया दुष्कर्म

दिल्ली में लड़कियां अपनों से ही सुरक्षित नहीं हैं। कोई दोस्त लड़की को धोखा दे रहा है तो कहीं पड़ोसी उसे नहीं छोड़ रहा। अशोक विहार और सराय काले खां इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। दोनों ही केस में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस ने बताया पहला मामला सराय काले खां का है, जहां सोलह साल की लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि उसी के पड़ोस का रहने वाला है। ये दोनों ही एक दूसरे को बीते तीन साल से जानते हैं। मामले में हुई शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी उम्र को अभी पुलिस वेरिफाई कर रही है।

आरोपी का भी नाबालिग होने का अंदेशा है। वहीं दूसरा केस अशोक विहार एरिया का है। बीती रात करीब दस बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। पीड़िता आठ साल की लड़की है जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था।

दुष्कर्म की घटना का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, मारपीट और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी मूलरुप से दरभंगा बिहार का रहने वाला है। आरोपी लड़की का रिश्तेदार है इसलिए उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IWyFz0

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: