Monday, October 26, 2020

जमीन बंटवारे को लेकर तीन भाइयों ने अपने भाई व पत्नी को पीट-पीट कर किया लहूलुहान

जमीन बंटवारा को लेकर तीन सगे भाइयों ने बसई गांव में सगे भाई व उसकी पत्नी को घर में घुस कर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को उठा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने के बाद पीड़ित की शिकायत पर हमलावर तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता जफर निवासी बसई ने बताया कि हम 5 भाई हैं, लेकिन हमारा पिता रुजदार सारी जमीन को रफीक, तारीफ, तौफीक तीन भाइयों को देना चाहता है। जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से भाइयों से विवाद चल रहा है।

जमीनी विवाद को लेकर गत शनिवार को तीनों भाइयों ने मिल कर पहले दूसरे भाई अली मोहम्मद के पुत्र उजैर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ovA6ok

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: